Google Analytics Meta Pixel यूक्रेन में फंसे भारतीय: देश वापस आने कर रहे जद्दोजहद - Ekhabri.com

यूक्रेन में फंसे भारतीय: देश वापस आने कर रहे जद्दोजहद

कीव। यूक्रेन में बसे भारतीय वहां से निकलने की जद्दोजहद में लगे हैं। वे किसी तरह पौलेंर् बार्डर तो पहुंच गए हैं पर यहां से आगे जाने के लिए उन्हें ट्रांजिट वीजा की जरूरज है जो आसानी से मिलता नहीं दिख रहा है।  हम लोगों को आनन-फानन में बताया गया कि अब या तो आप यहीं रुककर अपना बचाव करें या फिर अपने मुल्क वापस चले जाएं। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना है। बसी बसाई गृहस्थी है। इतनी आसानी से सब कुछ नहीं छूटता लेकिन जान बचानी थी तो क्या करते। सब छोड़ आए कीव में। बस अपनी गाड़ी उठाई। कुछ जरूरी दस्तावेज लिए और मुख्य हाई-वे छोड़कर दूसरे रास्तों से पोलैंड बॉर्डर की ओर बढ़ चले। 12 घंटे के कठिन सफर के बाद इस वक्त में पोलैंड बॉर्डर पर हूं और यहां पर 15 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। समझ नहीं आ रहा है कि पोलैंड बॉर्डर से प्रवेश मिलेगी भी या नहीं। हालात बहुत खराब हैं। फिलहाल अभी यह इलाका सुरक्षित है। लेकिन जिस तरीके से रूसी सेना आगे बढ़ रही है, उससे कुछ कहा नहीं जा सकता है। दिल्ली के द्वारका निवासी राकेश समेत कई लोगों ने यूक्रन के ताजा हालात की पूरी जानकारी दी। राकेश कहते हैं उनका यूक्रेन की राजधानी कीव में उनका रेस्टोरेंट है। वे कहते हैं कि रूस और यूक्रेन का विवाद तो बहुत लंबे समय से चल रहा था, लेकिन हालात एकदम बदल जाएंगे इसका बिल्कुल अंदाजा नहीं था। वह कहते हैं पिछले हफ्ते उन्होंने भारत वापसी के लिए टिकट कराए कि अब वापस निकल चलना चाहिए। लेकिन बीती सुबह से रूस ने हमले करने शुरू कर दिए। ऐसे में उनके पास अब अपने वतन वापसी के सिवा कोई रास्ता नहीं था और वतन वापसी के लिए कोई साधन भी नहीं उपलब्ध थे। ऐसे में अब वह सिर्फ पोलैंड बॉर्डर पर खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें पोलैंड का ट्रांजिट वीजा मिल जाए ताकि वह पोलैंड सुरक्षित पहुंच सके। राकेश के साथ ही हैदराबाद के रहने वाले पिताली श्रीकांत कहते हैं कि वे जब कीव से निकल रहे थे तो उनके सामने ही एयरपोर्ट पर लगातार धमाके किए जा रहे थे। वह कहते हैं उन्हें नहीं पता वह शहर जिसने उनको सब कुछ दिया अब वहां के अब क्या हालात हैं। क्योंकि वे उस शहर से तकरीबन 15 घंटे की दूरी पर पोलैंड बॉर्डर पहुंच चुके हैं। पिताली श्रीकांत कहते हैं कि पिछले सात सालों से यूक्रेन में रह रहे थे। उन्हें वहां की नागरिकता मिल चुकी थी। अपनी बसी बसाई पूरी गृहस्थी को ऐसे ही छोड़कर चले आना उनके लिए सपनों के बिखरने जैसा है। वे कहते हैं उनकी आंखों के सामने पूरे शहर को ध्वस्त किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जब उनको यह पता चला कि अब यहां रुकना मुनासिब नहीं है तो वह लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहे लेकिन उनको कोई मदद नहीं मिल पाई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...