Google Analytics Meta Pixel श्रीलंका को पहला T20 हराते ही रोहित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड - Ekhabri.com

श्रीलंका को पहला T20 हराते ही रोहित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

भारत टी20 इंटरनेशनल में जीत के साथ रोहित शर्मा ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह उपलब्धि उन्होंने कप्तानी के मामले में हासिल की है। रोहित को श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में खेला पहला टी20 जीतते ही हाथ लगी। भारत ने श्रीलंका को 62 रन से हराया। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 199 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पारी 137 रन पर थम गई। इस तरह से भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की लीड लेने में कामयाब रही।

आपके मन सवाल उठ रहे होंगे कि भारत की जीत में कप्तान रोहित शर्मा के नाम जुड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है तो ये वर्ल्ड रिकॉर्ड घरेलू पिच पर सर्वाधिक मुकाबले जीतने से जुड़ा है। यानी टी20 में घरेलू जमीन पर सबसे सफल कप्तान कौन है? और  इसका जवाब अब हैं रोहित शर्मा। श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में खेला पहला टी20 घर में रोहित की कप्तानी में खेला 16वां टी20 था। इन 16 टी20 में भारत ने 15 जीते हैं और सिर्फ 1 मुकाबला गंवाया है। यानी, लखनऊ में श्रीलंका पर जो जीत मिली वो 15वीं जीत रही।

रोहित की ही तरह इंग्लैंड के कप्तान ऑएन मॉर्गन और केन विलियमसन के भी नाम अपने घरेलू जमीन पर 15 जीत दर्ज हैं, लेकिन, उसके लिए उन्होंने रोहित से ज्यादा मैच खेले हैं। मॉर्गन ने जहां 25 मैच में 15 जीत दर्ज की है, वहीं विलियमसन ने 30 मैच में 15 जीत। रोहित ने भारत के लिए अब तक ऑवरऑल 26 टी20 मैचों में कप्तानी की है। इन 26 मैचों में से 22 में भारत जीता है। रोहित की अगुवाई में श्रीलंका पर भारत की ये 5वीं जीत रही, जो उसने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम पर दर्ज की। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 6 जीत वेस्ट इंडीज के खिलाफ दर्ज की है। इसके अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-5 मैच जीते, वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1 टी20 जीता।

Read Also  मुंबई इंडियंस में बुमराह की वापसी को लेकर बड़ी खबर

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...