Google Analytics Meta Pixel अमित जोगी ने किया झूठ का पर्दा साफ, राहुल के बयान का, पढ़े खबर - Ekhabri.com

अमित जोगी ने किया झूठ का पर्दा साफ, राहुल के बयान का, पढ़े खबर

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा कल उत्तर प्रदेश के अमेठी की चुनावी सभा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हर जिले में फ़ूड पार्क स्थापित करने के लिए की गयी तारीफ पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अध्यक्ष अमित जोगी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री केवल छत्तीसगढ़ की जनता से ही झूठे वायदे और झूठी घोषणाएं करते थे लेकिन अब वे अपने शीर्ष नेता से भी झूठ बोल रहे हैं और मुख्यमंत्री के इन झूठे दावों की बिना पुष्टि किये राहुल गाँधी लोगों के सामने गलत बयान देकर अपनी विश्वसनीयता संदेहास्पद बना रहे हैं।

अमित जोगी ने मुख्यमंत्री से पूछा की छत्तीसगढ़ के किस जिले में कौन सा फ़ूड प्रोसेसिंग पार्क सरकार ने खोला है इसकी जानकारी जनता के सामने सार्वजनिक करें।

अमित जोगी ने कहा कि प्रदेश के किस किसान ने कौन सी केचप फैक्ट्री को अपने टमाटर बेचकर हाथों हाथ पैसे लिए हैं इसकी जानकारी भी सबके सामने लाएं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की जनता और श्री राहुल गाँधी के सामने ऐसे एक भी किसान को प्रस्तुत करने की चुनौती अमित जोगी ने दी।

अमित जोगी ने कहा कि वे श्री राहुल गाँधी का बेहद सम्मान करते हैं इसलिए उनसे अपेक्षा करते हैं कि ऐसा कोई भी बयान देने के पहले श्री गाँधी उन दावों की पुष्टि पहले कर लें।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पहले असम में कांग्रेस का बंटाधार हुआ और अब लगता है मुख्यमंत्री अपने इन्ही झूठ के पुलिंदों से उत्तरप्रदेश में अपनी पार्टी की नैया डुबोएंगे।

Read Also  छत्तीसगढ़ ने अप्रैल में किया रिकॉर्ड 4,135 करोड़ का जीएसटी संग्रह


राहुल गाँधी को अपने ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए क्योंकि ऐसी ही हवा हवाई बातों की वजह से उनके क्षेत्र की जनता का उनसे मोहभंग हुआ जिसका परिणाम अमेठी में पिछले लोकसभा चुनावों में देखने को मिला।
अमित जोगी ने कहा कि तीन वर्ष के कांग्रेस शासनकाल में केवल शराब का धंधा पनपा है और लगता है कि मुख्यमंत्री ने श्री राहुल गाँधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उन्हें प्रदेश भर में खुली दारु भट्टियों को फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट कहकर दिखा दिया होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका…हाई कोर्ट में Data Entry Operator के 38 पदों पर भर्ती शुरू

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...

Baglamukhi Jayanti 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का महत्व और मनोकामना पूर्ण करने की आसान विधि

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...

बस्तर में बदलती तस्वीर…कभी दहशत का गढ़ अब नक्सलियों के कमजोर होते नेटवर्क की कहानी

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...

RTE एडमिशन में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, बस चेकिंग में पकड़ी गई 46 लाख की चांदी, एक यात्री गिरफ्तार

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...

उदयपुर में नर्स की संदिग्ध मौत से हड़कंप, डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर मिला शव

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
उदयपुर, राजस्थान: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। नर्स का शव एक डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर सीढ़ियों पर मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया...

रायपुर में निजी स्कूलों का बड़ा आंदोलन तेज, आरटीई फीस विवाद से बढ़ा टकराव

By User 6 / April 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

वायरल वीडियो ने खोली पोल…बीजापुर में स्कूल निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 20, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...

आज का राशिफल

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *