भारतीय रेल मंत्रालय अब उत्तर प्रदेश के लोगों को सौगात देने जा रहा है। रेलवे ने कोहरे के कारण बंद की गई कई यात्री ट्रेनों का परिचालन दोबारा से शुरू करने का फैसला लिया है। इन यात्री ट्रेनों का परिचालन पहली मार्च से दोबारा से शुरू करने की घोषणा की है। ये ट्रेनें अगले महीने से फिर से पटरियों पर दौड़ती दिखेंगी। हालांकि इनका संशोधित टाइमटेबल जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि ये ट्रेनें पूर्व के समय पर ही चलेंगी। यात्री इन ट्रेनों के लिए रेलवे काउंटर से या फिर IRCTC की वेबसाइट पर जाकर टिकटें बुक करा सकते हैं।
भारतीय रेल ने लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस और वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस का परिचालन पहली मार्च से शुरू करने की घोषणा की है। कोहरे के कारण इन ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया था। अब इसे दोबारा से चलाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन ट्रेनों की सेवा दोबारा शुरू होने से हरिद्वार, देहरादून, वाराणसी, छपरा आदि की यात्रा आसान हो जाएगी। इससे यात्रियों को भी काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
गौर हो कि सर्दियों के मौसम में मैदानी हिस्सों में काफी घना कोहरा छाया रहता है, ऐसे में कई यात्री ट्रेनों का परिचालन रोक दिया जाता है। हालांकि, इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन रेलवे को सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला लेना पड़ता है। भारतीय रेल ने पहली दिसंबर से कोहरे के कारण लखनऊ से चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया था। साथ ही कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया था। रेलवे ने पटना-कोटा एक्सप्रेस का रूट बदल दिया था। अब 1 मार्च से यह ट्रेन नियमित रूट से चलेगी। इसी तरह लखनऊ-आगरा इंटरसिटी भी 1 मार्च से चलेगी। न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस, लखनऊ -मेरठ सिटी इंटरसिटी, अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस, ट्रेन 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस और अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस की सेवाएं भी बहाल की जाएंगी।
रेलवे बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस और जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस के फेरे को 1 मार्च से पूर्व की तरह बहाल करने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के फेरों में कमी की गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...