Google Analytics Meta Pixel महाराष्ट्र में एक और मंत्री पर ईडी ने शिकंजा कसा - Ekhabri.com

महाराष्ट्र में एक और मंत्री पर ईडी ने शिकंजा कसा

ईडी ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) में कथित घोटाले की मनी लांड्रिंग जांच के सिलसिले में सोमवार को महाराष्ट्र के मंत्री प्राजक्त तानपुरे और अन्य की 94 एकड़ जमीन कर ली।तानपुरे महाराष्ट्र सरकार में शहरी विकास, ऊर्जा, आदिवासी विकास, उच्च और तकनीकी शिक्षा और आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री हैं। वे राहुरी विधानसभा सीट से राकांपा विधायक हैं। वे शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के चौथे नेता हैं, जो केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई का सामना कर रहे हैैं। उल्लेखनीय है राकांपा, शिवसेना और कांग्रेस का गठबंधन वर्तमान में महाराष्ट्र में शासन कर रहा है।
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को पिछले हफ्ते मनी लांड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जबकि उनके पूर्व सहयोगी अनिल देशमुख को पुलिस के जरिये हर महीने करोड़ों की वसूली कराने के मामले में एक अलग मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार से जुड़ी एक चीनी मिल को पिछले साल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अटैच किया था। यह मामला महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक के तत्कालीन अधिकारियों और निदेशकों द्वारा अपने रिश्तेदारों और कुछ लोगों को औने-पौने दाम पर सहकारी चीनी मिलों को बेचने के आरोपों से संबंधित है। ईडी का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की अगस्त 2019 की प्राथमिकी पर आधारित है। 22 अगस्त, 2019 को बांबे हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस शिकायत आई थी, जिसमें कथित तौर पर धोखाधड़ी के जरिये महाराष्ट्र सहकारी क्षेत्र में चीनी कारखानों को बेचने के आरोपों की जांच की गई थी।
प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक, तत्कालीन राम गणेश गडकरी सहकारी शक्‍कर कारखाना (एसएसके) की 90 एकड़ जमीन जो तक्षशिला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है और अहमदनगर जिले में प्राजक्ता तानपुरे से संबंधित 7.6 करोड़ रुपये की 4.6 एकड़ की गैर-कृषि भूमि कुर्क की गई है। इन जमीनों की कुल कीमत 13.41 करोड़ रुपये आंकी गई है।
एमएससीबी ने उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना 2007 में राम गणेश गडकरी सहकारी शक्‍कर कारखाने की नीलामी कम कीमत पर की थी।
यह जमीन प्राजक्त तानपुरे (प्रसाद तानपुरे के बेटे) की फर्म प्रसाद शुगर एंड एलाइड एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड को 12.95 रुपये में बेची गई थी। ईडी के बयान में अनुसार इस जमीन का आरक्षित मूल्य 26.32 करोड़ रुपये था। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में पाया गया कि नीलामी प्रसाद शुगर एकमात्र बोली लगाने वाला था। बोली प्रक्रिया को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए, एमएससीबी के अधिकारियों द्वारा बोली दस्तावेजों पर एक दूसरे बोली लगाने वाले के हस्ताक्षर लिए गए थे। इस दूसरे बोलीदाता ने आवश्यक बयाना राश्ाि (ईएमडी) जमा नहीं की और इसे प्रसाद शुगर का प्रतिनिधि पाया गया।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

चक्रवाती तूफान का असर! इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

By Reporter 5 / October 29, 2026 / 0 Comments
  दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...