Google Analytics Meta Pixel सीजी में बोर्ड परीक्षा की शुरूआत हिंदी के प्रश्नपत्र से हुई - Ekhabri.com

सीजी में बोर्ड परीक्षा की शुरूआत हिंदी के प्रश्नपत्र से हुई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की मुख्य परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। प्रदेश भर में इसके लिए 6 हजार 787 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुरूआत हिंदी के प्रश्नपत्र से हुई। इसमें परीक्षार्थियों से कोरोना टीके को अनिवार्य करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को एक पत्र लिखने को कहा गया था। इसके साथ ही अमानक और अव्यवस्थित सड़क निर्माण की वजह से हो रही दुर्घटनाओं की ओर दैनिक समाचार पत्र के संपादक का ध्यानाकर्षण कराने के लिए पत्र लिखने का विकल्प दिया था। रायपुर में आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्होंने दैनिक भास्कर के संपादक के नाम पत्र लिखा है। स्कूल की छात्रा अंजली मिश्रा ने कहा, उन्होंने एक सड़क की वजह से हो रही दिक्कतों के बारे में विस्तार से एक समाचार पत्र के संपादक के नाम पत्र लिखा है। परीक्षा में सेल्फी के बढ़ते बुखार, सीमेंट के जंगल में भटकी दुनिया और नारी सशक्तिकरण पर निबंध लिखने को आया था। पत्रकारिता से जुड़े सवाल भी प्रश्नपत्र का मुख्य हिस्सा थे। इसे विद्यार्थियों ने आसानी से हल किया है। कहानी, कविता, नाटक और साहित्य की दूसरी विधाओं से जुड़े सवाल भी पूछे गए थे। आरडी तिवारी स्कूल की परीक्षार्थी शृष्टि सिंह ने कहा, परीक्षा में सवाल कठिन नहीं थे। लेकिन उन लोगों पर आफलाइन परीक्षा का दबाव तो था। सारी पढ़ाई आनलाइन हुई है। अब परीक्षा आफलाइन कर दी। शृष्टि सिंह, अंजली मिश्रा, रवि साहू और केतन जैसे कई परीक्षार्थियों ने कहा, परीक्षा आनलाइन होती तो उनके लिए ज्यादा बेहतर होता।
हाथ सेनिटाइज कर ही भीतर प्रवेश दिया
बोर्ड परीक्षा के दौरान स्कूलों में कोरोना संक्रमण का भी दबाव दिखा। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी हुई। इस दौरान उनके हाथ को सैनिटाइज किया गया। उसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान दूरी का ध्यान रखा गया। परीक्षा छूटने पर भी एक साथ सभी को निकलने से रोका गया, ताकि भीड़ न हो। हालांकि बाहर आने के बाद यह स्थिति मेंटेन नहीं रह पाई।
गुरुवार से 10वीं की हिंदी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार से 10वीं की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उनका भी पहला पेपर हिंदी ही है। 12वीं की परीक्षा 30 मार्च तक चलेगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च तक ली जानी है। फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा भी 3 मार्च से 11 मार्च तक ली जाएगी। इन सभी परीक्षाओं के लिए 6 लाख 83 विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त सभी 6 हजार 787 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...