अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आइसीसी) के अभियोजक ने एक जांच शुरू की है, जो यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के दौरान नागरिकों की मौत के बढ़ते मामलों और संपत्ति के व्यापक विनाश्ा के बीच युद्ध अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराधों या नरसंहार के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले वरिष्ठ अधिकारियों को लक्षित कर सकती है।
आइसीसी के अभियोजक करीम खान ने उस समय जांच की घोषणा की, जब अपराध न्यायालय के दर्जनों सदस्य देशों ने उनसे मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया। रायटर के अनुसार, करीम खान द्वारा यह एलान किए जाने के कुछ घंटों बाद आइसीसी का प्रशिक्षित एक दल यूक्रेन के लिए रवाना हो गया। अभियोजक ने कहा, कल मैंने टीम का गठन किया था और आज इसके सदस्य जांच के लिए रवाना हो गए।
ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय द्वारा रूस के बर्बर कृत्यों की तत्काल जांच किए जाने की जरूरत है और इसके जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। ब्रिटेन न्याय सुनिश्चित करने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा।
आइसीसी के न्यायाधीशों को संघर्ष के हर पहलू से जांच शुरू किए जाने के अपने फैसले से अवगत कराने के बाद खान ने कहा, साक्ष्य जुटाने का हमारा काम अब शुरू हो गया है। यूक्रेन की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा ने कहा है कि रूसी आक्रमण केबाद से 2,000 से अधिक नागरिक मारे गए हैं। हालांकि, यह एक ऐसा दावा है, जिसका सत्यापन करना असंभव है।
यूक्रेन में रूसी बलों द्वारा ‘क्लस्टर बम” के इस्तेमाल की खबरें भी सामने आई हैं। कथित तौर पर इनसे एक प्री-स्कूल और एक अस्पताल को निशाना बनाया गया।
ट्रस ने कहा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य उपकरण नागरिकों को अंधाधुंध निशाना बना रहे हैं और पूरे यूक्रेन में तोड़-फोड़ कर रहे हैं। इस बीच, नागरिक अधिकार समूहों ने गुरुवार को विभिन्न् देशों द्वारा आइसीसी से मामले की जांच का अनुरोध किए जाने का स्वागत किया।
ह्यूमन राइट्स वाच में अंतरराष्ट्रीय न्याय मामलों के अंतरिम निदेशक बल्कीस जर्रा ने कहा, आइसीसी से जांच की अपील यूक्रेन में बढ़ते अत्याचारों और मानवाधिकार संकट को लेकर विभिन्न देश्ाों की बढ़ती चिंताओं को दर्शाती है। उन्होंने कहा, इन देश्ाों की सरकारें स्पष्ट कर रही हैं कि गंभीर अपराधों को सहन नहीं किया जाएगा और न्याय सुनिश्चित करने में अंतरराष्ट्रीय अदालत की अहम भूमिका है।
आइसीसी 2013-14 में कीव में रूस समर्थक यूक्रेनी प्रशासन द्वारा यूरोप के पक्ष में होने वाले प्रदर्शनों के हिंसक दमन और क्रीमियाई प्रायद्वीप (जिस पर रूस ने 2014 में कब्जा कर लिया था) तथा पूर्वी यूक्रेन (जहां मास्को 2014 से विद्रोहियों का समर्थन कर रहा है) में युद्ध अपराध के आरोपों की प्रारंभिक जांच कर चुकी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
April 28, 2026 /
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...
By User 6 /
April 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
April 27, 2026 /
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...
By User 6 /
April 27, 2026 /
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...
By User 6 /
April 28, 2026 /
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...
By User 6 /
April 27, 2026 /
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...
By User 6 /
April 27, 2026 /
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आयोजित यूथ फेस्ट-2026 युवाओं के उत्साह, रचनात्मकता और सीखने के जज्बे का केंद्र बनकर उभरा। इस दौरान आयोजित प्रेरक सत्र में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को फिट रहने, सकारात्मक सोच अपनाने और परिवार...