Google Analytics Meta Pixel भारतीय युवक ने पाकिस्तानी युवती को सुरक्षित पहुंचाया दूतावास - Ekhabri.com

भारतीय युवक ने पाकिस्तानी युवती को सुरक्षित पहुंचाया दूतावास

यूक्रेन की राजधानी कीव में हिसार के युवक अंकित ने मानवीयता की अद्भुत मिशाल पेश की। वहां अंकित ने अपनी जान जोखिम में डालकर पाकिस्तानी युवती मारिया को सुरक्षित पाक दूतावास पहुंचाया। उनके इस जज्बे को देखकर पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी भी हैरान रह गए। उन्होंने अंकित का स्वागत किया और उन्हें रोमानिया बार्डर तक सुरक्षित पहुंचाया। साथ ही उनको धन्यवाद भी बोला। अंकित भारत के लिए रवाना हो चुके थे।
कीव यूनिवर्सिटी में भाषाई कोर्स की पढ़ाई कर रहे अंकित की रोमानिया पहुंचने के बाद तबीयत खराब हो गई है। एक बार चक्कर खाकर वह शेल्टर में गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अंकित के मुताबिक 27 फरवरी को कीव छोड़ने के लिए कहा गया था। 28 फरवरी को कहा गया कि अब कोई कीव में नहीं रुक सकता। ऐसे में वह अपने साथ पढ़ रही पाकिस्तान की मारिया के साथ रोमानिया के लिए निकल पड़े। चार घंटे पैदल चलकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। एक के बाद एक कर आईं तीन ट्रेनें इतनी भरी थीं कि वे उसमें चढ़ नहीं पाए। अगली ट्रेन आई तो जो लवीवी जा रही थी। अंकित इस बार चूकना नहीं चाहते थे। उन्होंने अपने व मारिया के बैग ले लिए। मारिया को किसी तरह ट्रेन में चढ़ाया, फिर बैग लेकर खुद चढ़ गए। उन्होंने बताया कि ट्रेन कुछ ही दूर चली थी कि एक तेज धमाका हुआ। ट्रेन के ठीक पास बम गिरा था। उन्होंने खिड़की से बाहर देखने की कोशिश की तो इतनी देर में गोलियां चलने लगीं। संयोगवश एक यात्री ने उन्हें खींच लिया और वह बाल-बाल बचे।
अंकित व मारिया किसी तरह टर्नोपिल शहर पहुंचे। ट्रेन से उतरने के बाद अंकित मारिया को पाकिस्तानी दूतावास छोड़कर आए। भारतीय छात्र की इस भावना को देख पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों ने सैल्यूट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने अंकित को पाकिस्तानी छात्रों के साथ रोमानिया बार्डर तक पहुंचाया। वहां दो घंटे बाद वह रोमानिया में दाखिल हो गए। भयानक बर्फीली हवाओं को अंकित ने रोमानिया तक के सफर में नौ घंटे तक झेला। इस कारण रोमानिया पार करने के बाद उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने उपचार दिलाया। वह 17 घंटे तक रोमानिया स्थित शेल्टर में जद्दोजहद करते रहे। वह व उनके साथ करीब 47 भारतीय विद्यार्थी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए तब चैन की सांस ली।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...