Google Analytics Meta Pixel 2011 का वर्ल्ड कप जीत 28 साल बाद भारत को बनाया विश्व विजेता - महेंद्र सिंह धोनी  - Ekhabri.com

2011 का वर्ल्ड कप जीत 28 साल बाद भारत को बनाया विश्व विजेता – महेंद्र सिंह धोनी 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 39वां जन्मदिन है। माही और ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर धोनी का जन्म सात जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। धोनी झारखंड के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। धोनी एक दशक से भी ज्यादा समय तक विकेटकीपर, बल्लेबाज, कप्तान हर भूमिका में फिट रहे। एमएस धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसी छाप छोड़ी है, जो आने वाले सालों तक बरकरार रहेगी।

धोनी को 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna), 2009 में भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री (Padma Shri) और 2018 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म भूषण (Padma Bhushan) जैसे बड़े अवार्ड मिल चुके हैं। इंडियन आर्मी ने 1 नवंबर 2011 को धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सुशोभित किया।

 

धोनी को एक बहन और एक भाई है। बहन का नाम जयंती गुप्ता और भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है। धोनी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के फैन हैं। धोनी बचपन से महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और महान गायिका लता मंगेशकर को अपना आदर्श मानते हैं।

धोनी ने 18 वर्ष की उम्र में 1999-2000 के सत्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी की शुरुआत की। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में असम क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरी पारी में 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि बाद में विभाजन के बाद धोनी झारखण्ड की ओर रणजी खेलने लगे। धोनी ने दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैच में डेब्यू किया और अपना पहला टेस्ट एक साल बाद श्रीलंका के खिलाफ खेला। धोनी भारत के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का हिस्सा थे। उन्होंने दिसंबर 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया।

Read Also  Hardoi Accident: अचानक डीसीएम आने से अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो, 10 की मौत और पांच घायल, CM योगी ने जताया शोक

2011 का वर्ल्ड कप जीत 28 साल बाद भारत को बनाया विश्व विजेता
1983 में पहला विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया 28 साल बाद एक बार फिर से धोनी को विश्व विजेता बनाया। धोनी की कप्तानी में जीत की शुरुआत बांग्लादेश को बांग्लादेश की सरजमीं पर हराकर ही हुई थी। इसके बाद आयरलैंड, नीदरलैंड, वेस्टइंडीज को हराकर भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची। जहां भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ और टीम इंडिया ने कंगारुओं को 5 विकेट से हरा दिया। इसके बाद सेमीफाइनल में अपने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 29 रनों से हराकर फाइनल में एंट्री मारी। फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया और भारत 28 साल बाद दूसरा विश्व कप धोनी के कप्तानी में जीत लिया।

विश्व कप जीतने के बाद सिर मुंडवाया
2011 के बाद भारतीय टीम अब दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बन गई थी और धोनी करोड़ों हिन्दुस्तानियों के दिलों पर राज करने लगे। उन्होंने न सिर्फ सचिन तेंदुलकर का बल्कि हर एक क्रिकेट प्रेमियों का सपना पूरा किया। धोनी ने मन्नत मानी थी कि विश्वकप जीतने के बाद अपने सिर मुंडवा लेंगे, जोकि विश्व कप जीतने के दूसरे दिन देखने को भी मिला। इससे पहले धोनी ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में टी-20 विश्वकप जीतने के बाद भी अपने लंबे बालों को कटवाकर छोटा कर दिया था।

 

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *