Google Analytics Meta Pixel बुमराह चौथे पायदान पर पहुंचे, कोहली नौवें स्थान पर खिसके - Ekhabri.com

बुमराह चौथे पायदान पर पहुंचे, कोहली नौवें स्थान पर खिसके

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान स्वदेश में पहली बार पारी में पांच विकेट चटकाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह छह स्थान के फायदे से बुधवार को जारी आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए, लेकिन बड़ी पारी खेलने के लिए जूझ रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बल्लेबाजी रैंकिंग में नौवें स्थान पर खिसक गए।
बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे डे-नाइट टेस्ट में बुमराह ने कुल आठ विकेट चटकाए थे। अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे पूर्व कप्तान कोहली चार स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत 10वें स्थान पर हैं। मोहाली में पहले टेस्ट में कोहली ने 45 रन की पारी खेली थी, लेकिन दूसरे टेस्ट में वह 23 और 13 रन ही बना पाए। नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 136 रन की पारी खेलने के बाद से वह शतक नहीं जड़ पाए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित श्ार्मा छठे स्थान पर बरकरार हैं। वह रैंकिंग में शीर्ष भारतीय हैं। बेंगलुरु में 92 और 67 रन की पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर 40 स्थान की लंबी छलांग के साथ 37वें पायदान पर पहुंच गए हैं। बेंगलुरु में दूसरी पारी में भारत के खिलाफ 107 की जुझारू पारी खेलने वाले श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर एक बार फिर भारत के रवींद्र जडेजा को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक टेस्ट आलराउंडर बन गए हैं। मोहाली में पहले टेस्ट में नाबाद 175 रन बनाने के अलावा नौ विकेट चटकाकर जडेजा पिछले हफ्ते नंबर एक टेस्ट आलराउंडर बने थे। आलराउंडरों की सूची में रविचंद्रन अश्विन, श्ााकिब अल हसन और बेन स्टोक्स श्ाीर्ष पांच में श्ाामिल हैं।
गेंदबाजों की रैंकिंग में मुहम्मद श्ामी एक स्थान के फायदे से 17वें पायदान पर हैं। जडेजा एक स्थान नीचे 18वें पायदान पर खिसक गए हैं। टेस्ट रैंकिंग में श्ाीर्ष तीन गेंदबाज पैट कमिंस, अश्विन और कैगिसो रबादा अपनी पिछली रैंकिंग पर बरकरार हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...