Google Analytics Meta Pixel शेयर बाजार पर दिखेगा वैश्विक घटनाओं का असर - Ekhabri.com

शेयर बाजार पर दिखेगा वैश्विक घटनाओं का असर

घरेलू मोर्चे पर कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं होने के चलते इस सप्ताह शेयर बाजार वैश्विक स्तर पर होने वाले परिवर्तन पर निर्भर करेगा। रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के खतरे बाजार पर असर डाल सकते हैं। विश्लेषकों का कहना है कि शेयर बाजार में तेजी बरकरार रह सकती है। अगर विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआइआइ) बाजार में वापसी करते हैं तो बाजार में और तेजी आ सकती है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा, ‘रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन में कोरोना संक्रमण की स्थिति और कच्चे तेल की कीमत बाजार को प्रभावित करेंगी। इसके अलावा एफआइआइ की गतिविधियों पर भी नजर रहेगी।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर युद्ध लंबा खिंचने के आसार बने और चीन में कोरोना की स्थिति बिगड़ी तो बाजार की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी और इसके चलते बिकवाली हावी हो सकती है। स्व्ाास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने  कहा, ‘दूसरे देशों के मुकाबले हमारे बाजारों की स्थिति बेहतर है। इतना ही नहीं हमने निचले स्तर पर जमकर खरीदारी भी होते देखी है। अगर एफआइआइ में निवेश करते हैं तो इससे बाजार को और बल मिलेगा।” उन्होंने कहा कि बाजार को उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है। हालांकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो बाजार में कुछ समय तक अस्थिरता रह सकती है। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 2,313.63 अंक या 4.16 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला था।

बीएसई सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का मार्केट कैप बीते सप्ताह 2.72 लाख करोड़ बढ़ा है। सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ और उसका मार्केट कैप 54,907.27 करोड़ रुपये बढ़कर 16,77,447.33 करोड़ हो गया। देश की सबसे बड़ी सूचना-प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का मार्केट कैप 27,557.93 करोड़ रुपये बढ़कर 13,59,475.36 करोड़ रुपये हो गया। जबकि इन्फोसिस का मार्केट कैप 13,501.05 करोड़ बढ़कर 7,79,948.32 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *