Google Analytics Meta Pixel समुद्र में मिला एलियन का जहाज, यूएफओ एक्सपर्ट ने किया हैरान करने वाला दावा - Ekhabri.com

समुद्र में मिला एलियन का जहाज, यूएफओ एक्सपर्ट ने किया हैरान करने वाला दावा

नई दिल्ली। दुनियाभर में एलियंस के बारे में आए दिन चर्चा होती रहती है। इसके अलावा एलियन के बारे में अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई लोगों ने एलियन और यूएफओ देखने का दावा किया है, लेकिन अभी तक ब्रह्मांड में उनके अस्तित्व को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? यह सबसे बड़ा सवाल है। वैज्ञानिक सालों से इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश कर रहे हैं। अब इस बीच फिर एक शख्स ने एलियन के एयरक्राफ्ट यानी यूएफओ को खोजने का दावा किया है। इस शख्स का कहना है कि उसने पेरू के करीब समुद्र में एलियन जहाज की खोज की है। उसका कहना है कि उसने गूगल अर्थ की मदद से यह बड़ी खोज की है। एलियन के जहाज की खोज करने वाले व्यक्ति का नाम स्कॉट सी. वेरिंग है। उन्होंने कहा है कि एलियन का जहाज समुद्र की तलहटी में मौजूद है जो पेरू के नाजका लाइन्स के पास है। उनका दावा है कि प्राचीन एलियन जहाज दिखने के उनके पास 100 प्रतिशत सबूत है। स्कॉट सी. वेरिंग इससे पहले भी एलियन और यूएफओ को लेकर कई दावे कर चुके हैं। अपने आपको यूएफओ एक्सपर्ट बताने वाले स्कॉट सी. वेरिंग ने दावा किया है कि समुद्र के अंदर छिपी यह प्राचीन एलियन टेक्नोलॉजी है। यह एलियन का जहाज पेरू के पास समुद्र में स्थित है। स्कॉट ने जिसे एलियन जहाज बताया है वह लगभग 7 किलोमीटर व्यास का है। नाजका लाइन्स के करीब यह जगह स्थित है। नाजका लाइन्स प्री-कोलंबियन जियोग्लिफ्स जो पाल्पा घाटी में पथरीले तटीय रेगिस्तानी पहाडिय़ों के बीच बनी हुई है। यह बात सच है कि नाजका लाइन्स आकृतियों को किसी एलियन ने नहीं बनाई है। गूगल अर्थ कभी भी समुद्र की तलहटी में नजर आ रही है चीजों को एकदम सही नहीं बताया है। उसका रिप्रेजेंटेशन सही नहीं हो सकता है। इसका मतलब यह है कि वहां पर न किसी प्राचीन शहर की आकृति है और न ही कोई एलियन जहाज है। यह हो सकता है कि गूगल अर्थ पर तस्वीर के बनते समय कुछ डेटा एनालाइज गलत हुए हैं। हो सकता है इसकी वजह से ऐसी आकृति बन गई हो। संभावना यह भी है कि किसी ने गूगल अर्थ के साथ छेडख़ानी की हो और डिजिटल कलाकारी कर ऐसी आकृति बना दी हो। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि गूगल अर्थ पर सभी वस्तुओं में गड़बड़ी होती है। गूगल अर्थ की मदद से आप बहुत सारे मैप निकाल सकते हैं। किसी मुश्किल समय में आप गूगल अर्थ की मदद ले सकते हैं। लेकिन अभी तक किसी भी शख्स ने इसकी सहायता से एलियन का जहाज नहीं खोजा है। हालांकि इससे पहले भी कई लोगों ने एलियन और यूएफओ देखने का दावा कर चुके हैं। एक साइंस वेबसाइट ने इस खबर पर सवाल खड़ किए हैं और कहा कि डिजिटल डेटा के साथ हेरफेर किया गया है। डेटा के कलेक्शन, प्रोसेसिंग और फिर से कंबाइन करने में गड़बड़ी हुई हो जिसकी वजह ऐसा हो सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री का बहनों से संवाद, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज, दर्शकों को है फिल्म का इंतजार

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

महतारी वंदन की 31वीं किस्त जारी, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं को 631 करोड़

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *