Google Analytics Meta Pixel इमरान सरकार बचाने बुशरा बीबी जिंदा मुर्गे जलाकर टोने-टोटके कर रही - Ekhabri.com

इमरान सरकार बचाने बुशरा बीबी जिंदा मुर्गे जलाकर टोने-टोटके कर रही

इस्लामाबाद। क्या पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की सरकार बचाने के लिए काले जादू का सहारा लिया जा रहा है? विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ की मानें तो इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी संकट टालने के लिए काला जादू कर रही हैं। जिंदा मुर्गे जलाए जा रहे हैं। पाकिस्तान में यह भी चर्चा है कि बुशरा के पास दो जिन्न हैं, जिनके दम पर वह सरकार बचा सकती है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सोमवार को इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया गया है। सात दिनों में इस पर वोटिंग होगी। इसमें इमरान को बहुमत दिखाना होगा। 372 सदस्यों वाली पाक नेशनल असेंबली में सत्तारूढ़ पीटीआई के 155 सदस्य हैं। बहुमत के लिए इमरान खान को 172 सांसदों का समर्थन चाहिए। उनके कई विधायक बागी हो चुके हैं और गठबंधन के तीन प्रमुख दल भी बिदक गए हैं। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने की संभावना कम है। यदि यह प्रस्ताव पारित हो गया तो करीब चार साल पुरानी सरकार का पतन हो जाएगा।
इमरान के घर में जलाया जा रहा मांस
शहबाज शरीफ ने यह भी दावा किया है कि पीएम इमरान खान के घर में कई टन मांस जलाया जा रहा है। क्रिकेटर से पीएम बने इमरान खान से शादी के बाद से बुशरा बीबी चर्चित रहीं हैं। उन पर काला जादू करने के आरोप पहले भी लगे हैं।
बुशरा को सपना आया था कि इमरान बन सकते हैं प्रधानमंत्री!
वैसे तो बुशरा के कई किस्से हैं, लेकिन पाकिस्तान में कहा जाता है कि बुशरा को सपना आया था कि यदि इमरान खान की शादी उसके घर में हो जाए तो वह प्रधानमंत्री बन सकते हैं! इस सपने के बाद बुशरा ने अपनी छोटी बहन से इमरान के निकाह की कोशिश की, इसमें विफल रहने पर वह खुद पहले पति को तलाक देकर इमरान से शादी के लिए तैयार हो गई। बुशरा ने 18 फरवरी 2018 को इमरान खान से शादी की थी। वह उनकी तीसरी बीबी है। पहली दो पत्नियों को वह तलाक दे चुके हैं। तब इमरान 66 वर्ष के तो बुशरा 44 साल की थी। यानी वह इमरान खान से 22 साल छोटी है। इमरान का परिचय बुशरा की बहन मरियम रियाज वट्टू के माध्यम से हुआ था। वह इमरान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीके-इंसाफ की सदस्य है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *