Google Analytics Meta Pixel एसबीआई की इस योजना से हर महीने कर सकते हैंं कमाई - Ekhabri.com

एसबीआई की इस योजना से हर महीने कर सकते हैंं कमाई

SBI Annuity Deposit Scheme: अगर आप अपनी आय बढ़ाने के लिए निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसी स्कीम की जानकारी दे रहे हैं जो निश्चित कमाई के लिए सबसे बेहतर विकल्प है. एसबीआई एन्यूटी स्कीम में निवेश के जरिए आप हर महीने कमाई कर सकते हैं.
SBI Annuity Deposit Scheme: निवेश के जरिए लोग अपना भविष्य और सुरक्षित करने की प्लानिंग करते हैं लेकिन कभी-कभी गलत जगह निवेश करने से उनकी दिक्कत बढ़ भी जाती है. ऐसे में ये बहुत जरूरी हो जाता है कि आप सही जगह निवेश करें ताकि आपको कोई दिक्कत न हो. देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों के लिए Annuity Scheme लेकर आया है.
Annuity Scheme के फीचर्स
1- एसबीआई की सभी शाखाओं से Annuity Scheme में निवेश किया जा सकता है.
2-Annuity Scheme में कम से कम 25 हजार रुपये कराने होंगे.
3-एसबीआई के कर्मचारी और पूर्व कर्मचारियों को 1 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा.
4-वरिष्ठ नागरिकों को 0.5 फीसदी अधिक ब्याज दिया जाएगा.
5-Term Deposit की ब्याज दरें इस योजना पर भी लागू होंगी
6- एन्यूटी का भुगतान डिपॉजिट होने के अगले महीने से निर्धारित तारीख को किया जाएगा
7-एन्यूटी का भुगतान TDS काटकर बचत खाते या चालू खाते में कर दिया जाएगा.
8-एकमुश्त रकम पर अच्छा रिटर्न पाने के लिए बेहतर प्लान है.
9- विशेष परिस्थितियों में एन्यूटी के बैलेंस अमाउंट के 75% तक की राशि का ओवरड्राफ्ट / कर्ज मिल सकता है.
10-बचत खाते से Annuity Scheme में बेहतर रिटर्न मिलता है.
शानदार है SBI की एन्यूटी स्कीम
SBI की इस स्कीम में 36, 60, 84 या 120 महीने की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है. इसमें निवेश पर ब्याज दर वही होगी, जो चुनी हुई अवधि के टर्म डिपॉजिट के लिए होती है. मान लीजिए कि अगर आपने पांच साल के लिए फंड डिपॉजिट किया, तो आपको पांच साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर लागू होने वाली ब्याज दर के हिसाब से ही आपको ब्याज मिलेगा. इस स्कीम का फायदा भारत का कोई भी नागरिक ले सकता है.
हर महीने चाहते हैं 10 हजार तो कितना धन करें निवेश
अगर कोई निवेशक हर महीने 10 हजार रुपये की मासिक आय चाहता है तो उसके लिए निवेशक को 5 लाख 7 हजार 965 रुपये और 93 पैसे जमा कराने होंगे. जमा कराई गई धनराशि पर आपको 7 फीसदी की ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा जिससे निवेशक को हर महीने तकरीबन 10 हजार रुपये की कमाई होगी. तो अगर आपके पास एकमुश्त रकम है तो बिल्कुल देर न करें.
निवेश करना है तो जान लें नियम
SBI की एन्यूटी स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपये हर महीने जमा करने का नियम है लेकिन अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं की गई है. एन्यूटी पेमेंट में ग्राहक की तरफ से जमा रकम पर ब्याज लगकर एक तय समय के बाद इनकम शुरू हो जाती है. भविष्य के लिए तो ये स्कीम शानदार होती हैं लेकिन एक साथ इतनी रकम जुटाना मिडिल क्लास के लिए संभव नहीं हो पाता है. आम तौर पर मिडिल क्लास लोगों के पास एकमुश्त रकम का अभाव होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग रिक्योरिंग डिपोजिट (Recurring deposit) में निवेश के जरिए अपना भविष्य सुरक्षित करते हैं. RD में छोटी-छोटी बचत के जरिए रकम को इकट्ठा किया जाता है और फिर उस पर ब्याज लगाकर निवेशक को वापस कर दिया जाता है. इस वजह से आम लोगों में Annuity Scheme के मुकाबले Recurring Deposit काफी पसंद किया जाता है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *