Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे, लेकिन धन का लेनदेन करते समय आपको चतुराई दिखानी होगी, नहीं तो वह सौदा आपके लिए घाटे का हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो वह बाद में आपके रिश्ते में दरार पैदा करवा सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।

वृष  राशि : आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आपको माता-पिता की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है, लेकिन आपको अपने किसी परिजन से बातचीत करते समय ध्यान देना होगा कि आपकी कोई बात उन्हें बुरी ना लग जाए। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें भी आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिन्हे आप अपने साथियों की मदद से आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको कुछ परेशानी होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने व्यापार में धन लाभ कमाने के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों के ऊपर काम का अत्यधिक बोझ रहेगा, लेकिन वह उस काम को किसी दूसरे के साथ शेयर करके अपने आपको हल्का महसूस करेंगे। आपके परिवार के किसी सदस्य की नौकरी में पदोन्नति होने जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप सायंकाल के समय किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

कर्क राशि : आज के दिन आपको पिछले किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। जो लोग संतान की शिक्षा को लेकर तनाव ले रहे हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। परिवार में यदि कोई कलह पैर पसारे हुए थी, तो  वह भी समाप्त होगी और परिवार के सदस्य एकजुट होकर बातचीत करते नजर आएंगे। आपके पिताजी को कोई पेट या सिर दर्द आदि की समस्या हो सकती है, जिसको आप को नजरअंदाज नहीं करना है। यदि आपकी किसी परिजन से कोई अनबन चल रही थी, तो आप उसे समाप्त करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन विद्यार्थियों को अपनी बुद्धि से सभी निर्णय लेना होगा। यदि उन्होंने किसी के कहने में आकर अपने भविष्य से संबंधित किसी निर्णय लिया, तो बाद में उन्हें पछतावा हो सकता है। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे वापस करना मुश्किल होगा, इसलिए सावधान रहें। सेहत कुछ नरम गरम रहेगी, जिसके कारण आपका किसी कार्य में मन नहीं लगेगा, जो लोग अपने पिछले किए गए निवेश को लेकर परेशान हैं, तो उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी मकान या दुकान का सौदा कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे, लेकिन आपकी माताजी के किसी मन की इच्छा की पूर्ति न होने के कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों के प्रति भी ध्यान देना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपनी किसी समस्याओं को साझा करेंगे और जिसका समाधान भी आपको उनसे मिलेगा। आपको किसी की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते है।

तुला राशि : आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियों को लेकर आएगा, जिनकी उधेड़बुन में आप सारा दिन व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आप अपने कुछ कार्यों की ओर तो ध्यान नहीं दे पाएंगे। यदि आप परिवार के लोगों के साथ किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को ध्यान देना होगा, नहीं तो उनके चोरी होने का भय बना हुआ है। माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जिनसे मिलकर लंबे समय बाद आपको भी प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक राशि : आज के दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि वह पढ़ाई के साथ साथ किसी खेल प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको परिवार के सदस्यों से हर संभव मदद मिलेगी, जिसके कारण आप अपने कार्यक्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। आपको जीवनसाथी के करियर में तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी, लेकिन नौकरी से जुड़े जातक कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे, जिसके कारण वह उनकी चुगली लगाकर उनकी वेतन भर्ती में बाधा बन सकते हैं। सायंकाल के समय आप किसी नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि : आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी से जुड़े जातक कार्यक्षेत्र में अपने कार्य को पूरा करने में जुटे नजर आएंगे। आपको परिवार के सदस्यों का भरपूर सुख मिलेगा, यदि कोई फैसला लेंगे, तो उसे परिवार मानेंगे। आप अपने साहस के कारण पिछले रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों से यदि व्यापार में कुछ गलतियां हुई हैं, तो उन्हें दोहराने से बचना होगा, नहीं तो उनको कोई नुकसान हो सकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपके प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए बेहतर रहेगा। आप किसी नए मकान या दुकान आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि आप अपने मकान को बनवाने की तैयारी कर रहे थे, तो  उसमें आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए उन्हें अपनी मीठी बातों में फसाना होगा, नहीं तो आपका काम लटक सकता है। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतार पाना बहुत मुश्किल होगा, इसलिए सावधान रहें। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव भरा रहेगा, क्योंकि परिवार में  किसी सदस्य के मनमर्जी करने के कारण आप परेशान रहेंगे और परिवार का माहौल अशांतिपूर्ण रहेगा। आज आपको किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले अथवा किसी को उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। यदि आप अपने मन की किसी इच्छा को अपने भाइयों से साझा करेंगे, तो वह उसे पूरा अवश्य करेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई मायूस करने वाली सूचना मिलेगी, जिसको लेकर आप चिंतित होंगे, लेकिन फिर भी आपको ऐसे समय में धैर्य नहीं खोना है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आप अपने कुछ धन को भविष्य के लिए संचय करने में सफल रहेंगे, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई की ओर ध्यान लगाना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। परिवार के किसी मामले में आपको बोलने से पहले सोचना होगा, नहीं तो आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है, जो लोग अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं, उन्हें परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से परमिशन लेकर जाना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह उनसे नाराज हो सकते हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *