Google Analytics Meta Pixel चीन से सटी सीमा पर सतर्कता बढ़ाएगी भारतीय सेना - Ekhabri.com

चीन से सटी सीमा पर सतर्कता बढ़ाएगी भारतीय सेना

चीन द्वारा करीब 22 महीने पूर्व सीमा पर की गई घुसपैठ के बाद भारतीय सेना के जवानों की वहां तैनाती की गई थी। अब तक के हालात पर लखनऊ में गहन मंथन शुरू हो गया है। सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे बड़ी सुरक्षा कांफ्रेंस में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे। उनके साथ उपसेनाध्यक्ष ले. जनरल मनोज पांडेय और सभी मुख्य आपरेशनल कोर व फार्मेशन कमांडर भी आए हैं। सुरक्षा कांफ्रेंस में चीनी सेना के गर्मी में होने वाले वार्षिक युद्धाभ्यास को लेकर भारत द्वारा उससे सटी सीमा पर अपनी सतर्कता बढ़ाने पर मंथन किया गया। वहीं, यूक्रेन युद्ध की मौजूदा स्थिति पर करीब से नजर बनाए रखने पर चर्चा हुई।

सुरक्षा कांफ्रेंस के पहले दिन पूर्वी लद्दाख और चीन से सटी उत्तरी सीमा पर मौजूदा आपरेशनल स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही सैन्य तैयारियों और वारगेम की रणनीति पर शीर्ष कमांडरों के साथ सेनाध्यक्ष ने मंथन किया। मध्य कमान के अंतर्गत उत्तराखंड से सटी चीन की सीमा पर भारतीय सेना की यूनिटों की तैनाती को लेकर भी चर्चा की गई। वायुसेना के शीर्ष अधिकारियों ने भी, विशेषकर गर्मी में चीनी सेना के सैन्य अभ्यास में अपनी ओर से सतर्कता को लेकर की गई कार्रवाई के बारे में कांफ्रेंस में रिपोर्ट दी। अब भी लद्दाख फ्रंटियर पर चीनी सेना के करीब 45 से 50 हजार जवान तैनात हैं।

चीन की भारत से सटी सीमा पर एयरबेस को अपग्रेड किए जाने को लेकर भी वायुसेना के साथ चर्चा हुई। पाकिस्तान से सटी पश्चिमी सीमा से कुछ सैन्य यूनिटों को चीन सीमा की ओर शिफ्ट करने पर भी मंथन किया गया है। थिएटर कमांड की स्थापना भी इस कांफ्रेंस का केंद्रीय विषय है। एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिग जैसी सामरिक तैयारियों पर गुरुवार को मंथन किया जाएगा।

Read Also  PM मोदी 29 जनवरी को देंगे परीक्षार्थियों को कामयाबी के टिप्स, शिक्षा सचिव ने सभी कलेक्टरों को दिये तैयारी के निर्देश

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...

CGPSC Mains 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा तिथि बढ़ी, अब जून में होगा मुकाबला

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

रायपुर में सनसनीखेज वारदात: पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रजबंधा मैदान क्षेत्र में पुराने झगड़े के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *