Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 18 जुलाई 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 18 जुलाई 2020

मेष- आज के दिन कठिन परिस्थितियों के साथ-साथ धन लाभ की स्थिति भी बनती हुई दिखाई दे रही है. यदि कई दिनों से ऑफिस लेट पहुंच रहें हैं, तो इस बात पर बॉस कठोर व्यवहार अपना सकते हैं. व्यापारियों को जनसंपर्क बढ़ाने के लिए लोगों से कम्यूनिकेशन बनाए रखना है, बड़े ग्राहकों से बात-चीत करते रहें.  सेहत की बात करें तो करंट व धारदार चीजों के प्रति अलर्ट रहना है, खासकर बिजली का कार्य करने वालों को अलर्ट रहना होगा. परिवार से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचना चाहिए, उसे आगे के लिए टाल देने बेहतर होगा, यदि बहुत जरूरी है तो परिवार के सभी सदस्यों की राय भी लें.

 

वृष- आज के दिन ग्रहों की स्थितियां  धन के मामले में आपके लिए कुछ अनुकूल नहीं चल रही है, साथ ही वैचारिक मतभेदों से भी बचना चाहिए. नौकरी पेशे से जुड़े लोग अपनी योग्यता एवं परिश्रम के बल पर ऑफिशियल कार्य को पूरा कर पाने में सक्षम होंगे. छोटे व्यापारियों को लाभ मिल सकता है, सरकारी नियमों का विशेष कर पालन करें. सेहत में आज अस्थमा रोगियों को मौसम के बदलाव के चलते परेशान होना पड़ सकता है, और सभी के साथ एक मीटर की दूरी बनाए रखें. दांपत्य जीवन में यदि तनाव चल रहा था तो अब स्थितियों में सुधार आएगा, दूरियों को कम करने की योजना बनाएं.

 

मिथुन- आज के दिन की मन उदास नहीं करनी है, बल्कि प्रफुल्लता व हर्षित साथ अपने कार्यों को करना शुरु करें. ऑफिस में नियमों को अनदेखा करना महँगा पड़ सकता है. सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को जिम्मेदारियों के साथ-साथ पदोन्नति की संभावना है. बिजनेस करने वालों को सतर्क रहना होगा, खासकर कोई नई डील करने जा रहे हैं तो सजग हो जाए . हेल्थ में आज किसी भी दवा का प्रयोग करने से पहले उसकी एक्सपॉयरी डेट अवश्य जांच लें, एलर्जी हो सकती है. पारिवारिक संबंध ही आपकी पूँजी है, संबंध निभाने के लिए समय और प्रेम दोनों में निवेश करने होंगे. नये रिश्ते के लिए बात चल सकती है.

 

कर्क- आज के दिन इमोशन को कंट्रोल करके रखना होगा, दूसरों के भड़कावे में आने से बचें. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें, तो अगर काफी लंबे समय से किसी एक प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहें हैं तो आज उस प्रोजेक्ट से जुड़े कुछ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. व्यापारियों को पुराने ग्राहकों से अच्छा तालमेल बनाना होगा नहीं तो वह नाराज हो जाएंगे. जिन लोगों को रक्तचाप की समस्या है उन्हें अधिक क्रोध करने से बचना चाहिए, अन्यथा रोग की चपेट में आ जाएंगे. पड़ोसियों के साथ विवाद से बचना चाहिए, क्योंकि अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थितियां विवाद कराने वाली चल रही है.

Read Also  किताबें खोलकर परीक्षा दी:फिर भी बीएससी फर्स्ट ईयर में 775 फेल

 

सिंह- आज के दिन घर हो समाज बड़े बुजुर्ग व गुरुजनों का सम्मान करना होगा, साथ ही छोटी-छोटी खुशियों में प्रसन्न रहें. ऑफिस में सहकर्मियों से अपनी बात मनवाने के लिये दबाव न डालें, अन्यथा उनकी ओर से तीखी प्रतिक्रिया मिल सकती है. व्यापारिक मामले में आपकी सूझबूझ आज बहुत काम आएगी जिसके चलते बिगड़े हुए कार्य को झट से बनाकर अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे. विद्यार्थियों को सारा फोकस पढ़ाई पर करना होगा, साथ ही टीचर का सहयोग भी प्राप्त होगा.  वाहन चलाते समय विशेष अलर्ट रहें, दोपहिया वाहन वाले हेलमेट लगाना न  भूले. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा वहीं दूसरी ओर सबके साथ मिलकर भजन कीर्तन करें.

 

कन्या- आज के दिन मन नकारात्मक प्रवृति को देखकर आकर्षित हो सकता है, ग्रहों की चाल समझते हुए अनुशासित रहें. ऑफिशियल कार्यों में परिवर्तन हो सकता है, लेकिन आपको सभी कार्यों को महत्वपूर्ण समझकर समय पर पूर्ण करने होगें. खुदरा व्यापारियों को व्यापार की टेक्निक को बदलने से अच्छे परिणाम मिलेंगे. जो विद्यार्थी  परीक्षा दे चुके है उनको परीक्षा के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. सेहत में उन लोगों को अधिक सजग रहना होगा जिन लोगों को थाइराइड की समस्या है. नज़दीकी संबंधों में खटास आने की आशंका बनी हुई है, इसलिए वर्तमान समय में संबंधों की जोड़ को मजबूत रखना होगा.

 

तुला- आज के दिन एकाग्रता बनाएं रखें, मन में भटकाव मार्ग से हटा सकता है. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को पेन्डिंग चल रहें कार्यों को पूरा करने में जी-जान लगानी पड़ सकती है, इसमें सहयोगी भी आपका साथ देंगे. फाइनेश से संबंधित बिजनेस करने वाले व्यपारीयों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा. युवा वर्ग कंपटीशन पर भी ध्यान दें, कठोर तप को करते हुए विजय का पताका फहरा पाएंगे. विद्यार्थी रटने के बजाए विषय को समझने पर ध्यान दें. सेहत में वर्तमान समय में ठंडी चीजों से परहेज करें खासकर बच्चों को आइसक्रीम कोल्ड ड्रिंक से दूर रखना होगा. घर पर ही धार्मिक पाठ का आयोजन करना चाहिए.

Read Also  आज का राशिफल 8 जून राशिफल 2020

 

वृश्चिक- आज के दिन वाणी पर ध्यान देने की आवश्यकता है ऐसा न हो बातों ही बातों में आप किसी को बुरा बोल दें. कार्मक्षेत्र में आपके द्वारा किये जा रहें प्रयास अब रंग लाने वाले हैं, इसलिए निरंतर कठोर परिश्रम जारी रखें, ताकि  समय पर अच्छे रिजल्ट प्राप्त हो सके. कपड़ों का व्यापार करने वालों के दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है. हेल्थ में जो लोग नियमित व्यायाम नहीं करते हैं, उनको दिनचर्या में योग व व्यायाम को अवश्य शामिल करना चाहिए. माता-पिता को किसी वस्तु विशेष की आवश्यकता हो तो उनको अवश्य ला कर दें, यदि साथ में रहते हैं तो उनकी सेवा भी करें.

 

धनु- आज का दिन कामकाज के लिहाज से सामान्य रहेगा. मौज मस्ती के साथ दिन की शुरुआत करें, साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी प्रसन्न रखें. जो लोग नई नौकरी ज्वाइन करने जा रहें हैं, वह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकलें. व्यापारियों के लिए दिन उत्तम है, ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी. फूल व सुगंध से संबंधित व्यापार करने वालों को अधिक लाभ होने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. सेहत की बात करें तो कल की भांति आज भी आंखों की केयर करनी होगी, ठंडे पानी से दिन में कई बार धोते रहें.  गुरु या टीचर का मार्गदर्शन मुश्किलों से बाहर निकालने में सहायक होगा.

 

मकर- आज के दिन कार्य थोड़ा अधिक रहेगा, इसको लेकर तैयार रहना है, अधिक चिंतन के बजाय यह सोचेगें, कि कार्य को कैसे सरल तरीकों से किया जाएं, तो बेहतर होगा. वहीं जो भी ऑफिशियल कार्य करें, उसको  भी रीचेक जरूर कर लें कहीं ऐसा न हो जल्दबाजी के कार्य में कोई कमी रह जाए. व्यापारी वर्ग जिस समस्या को लेकर चिंतित थे उस का निदान मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य की दृष्टि से चोट-चपेट से बच कर रहें, सीढ़ियों से उतरते व चढ़ते समय संभल कर चले, गिर कर चोट लगने की आशंका है. परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए इस समय अच्छा रहेगा, इससे मानसिक शांति मिलेगी.

Read Also  आज का राशिफल 16 जुलाई 2020

 

कुम्भ- आज के दिन वह काम पूरे हो सकते हैं, जिन काम को लेकर आप कई दिनों से प्रयास कर रहे हैं लगातार की गई मेहनत प्रगति के द्वार तक पहुंचा सकती है, कुल मिलाकर ग्रहीय स्थिति आप पर बोझ बढ़ाकर आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती है. ऑफिस के जो पेंडिंग कार्य हैं उनको निपटाना ही प्राथमिकता होनी चाहिए, बॉस आपके कामों की रिपोर्ट भी मांग सकते हैं व्यापारी वर्ग कल की भांति आज भी सरकारी नियमों को लेकर सचेत रहें. हेल्थ में लंबी बीमारी से जूझ रहें लोगों को अब आराम मिलना स्टार्ट हो जाएगा. जीवनसाथी के सा विवाद होने की आशंका है.

 

मीन- आज के दिन मानसिक शांति को प्रमुखता देनी चाहिए, इसलिए शांत मन के साथ कार्य करिए अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. कर्मक्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी सभी कार्य सरलता से होते चले जाएंगे साथ ही कुछ ऐसे कामों की प्लानिंग कर सकते हैं, जिनसे आने वाले दिनों में मदद मिले. व्यापारियों को अपने बड़े क्लाइंट या सप्लायरों की समस्याओं को तुरंत दूर करना होगा. स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां अब ठीक होने लगेंगी, यदि प्रसन्न रहेंगे तो जल्दी ठीक हो जाएंगे. यदि कई दिनों से घर की साफ-सफाई नहीं की है, तो सफाई करके घर की नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर निकालें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *