Google Analytics Meta Pixel सरकार आदिवासियों के साथ है,हर संभव मदद करेगी:भूपेश बघेल - Ekhabri.com

सरकार आदिवासियों के साथ है,हर संभव मदद करेगी:भूपेश बघेल

 कानून व्यवस्था बिगड़ी तो आंदोलननकारी जिम्मेदार होंगे
 भाजपा शासनकाल में आदिवासियों को जेलों में बंद किया था जिन्हे कांग्रेस ने बाहर निकाला
जगदलपुर। सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा करते हुए आश्वस्त किया कि प्रदेश की सरकार आदिवासियों के साथ है और हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि बस्तर अब धीरे-धीरे शांति की ओर बढ़ रहा है अब आंदोलन कर बस्तर को अशांत करने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि बस्तर में कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो आंदोलनकारियों को जिम्मेदार माना जायेगा। लोकतंत्र में अपने अधिकार के लिए सभी को आंदोलन करने का अधिकार है परंतु आंदोलन अनुशासन पूर्वक करें,कानून व्यवस्था को न बिगाड़ें। आज सर्किट हाउस में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्वआदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से समाज के उत्थान एवं सामाजिक समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। श्री बघेल ने कहा कि बस्तर में घटित हुई कई घटनाओं को लेकर समाज की ओर से जांच की मांग की गई थी। सरकार ने समाज की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर जांच करा रही है। चाहे वह ताड़मेटला की घटना हो या सारकेगुड़ा या सिलगेर की इनन सभी घटनाओं को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार आदिवासियों के साथ है उन्हे हर संभव मदद करेगी।
उन्होंने समाज के लोगों को कहा कि आप लोग जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ रहे है तो सरकार आपके साथ है। सरकार आदिवासियों को पट्टा दिलाने में पूरी मदद कर रही है। श्री बघेल ने कहा कि सामाजिक संगठन पट्टा दिलाने का काम करती है सामाजिक संगठन पट्टा दिलाने को लेकर आगे आएं सरकार पूरी मदद करेगी। बस्तर संभाग में कही भी पट्टा दने की बात हो तो प्रशासनिक अफसरों को अवगत कराएं सरकार मदद करेगी।
सभी को आंदोलन करने का अधिकार है लेकिन आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से करें
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र मेंं सभी को आंदोलन करने का अधिकार है लेकिन आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए। आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो आंदोलन करने वाला संगठन जिम्मेदार होगा।
आदिवासियों को जेलों से बाहर निकाला
श्री बघेल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में बेगुनाह आदिवासियों को जेलो में बंद कराया गया था ऐसे बेगुनाह आदिवासी जो वकीलों को फीस देने में सक्षम नहीं थे लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने उन बेगुनाह 1200 आदिवासियों को जेलों से बाहर निकालने का काम किया।
बस्तर में भाजपा शासन में रोज होते थे खून खराबे
श्री बघेल ने कहा कि बस्तर में भाजपा शासनकाल में रोज खून खराबे होते थे लेकिन अब बस्तर शांति की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सिलगेर की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि वहां के ग्रामीणों का दुख दर्द जानने बस्तर सांसद, विधायक सिलगेर गये थे उनकी समस्याओं से अवगत हुए थे। भाजपा शासनकाल में आदिवासियों का दुख दर्द जानने सत्ताधारी दल के नेता नहीं जाते थे। चर्चा के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, ग्रामीध अध्यक्ष बलराम मौर्य, शहर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, आरआर कश्यप सहित विभिन्न आदिवासी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी.,कलेक्टर रजत बंसल, एसपी बीएन मीणा उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *