Google Analytics Meta Pixel चंदखुरी, समोदा और मंदिरहसौद में पहली बार चुनी जानी है शहर सरकार- इसी महीने आएगी मतदाता सूची - Ekhabri.com

चंदखुरी, समोदा और मंदिरहसौद में पहली बार चुनी जानी है शहर सरकार- इसी महीने आएगी मतदाता सूची

नगरीय निकायों में चुनाव की तैयारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के आधा दर्जन से अधिक नगरीय निकायों में चुनाव की तैयारी चल रही है। इसमें रायपुर जिले की चंदखुरी, समोदा और मंदिरहसौद नगर पंचायतें भी शामिल हैं। राजधानी रायपुर से लगे इन तीन कस्बों में पहली बार शहरी सरकार के लिए चुनाव होने हैं। इन तीनों को पिछले साल ही नगर पंचायत का दर्जा मिला है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची बनाने का पूरा कार्यक्रम जारी किया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम तय किया है उसके मुताबिक, पहले चरण में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति 5 अप्रैल तक की जाएगी। प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कर्मचारियों का चयन एवं उनकी नियुक्ति 6 अप्रैल तक कर ली जाएगी। निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा प्राधिकृत अधिकारियों का प्रशिक्षण 8 अप्रैल तक कर लिया जाएगा। शहरों की मतदाता सूची विधानसभा की मतदाता सूची के आधार पर तैयार होना है। इसके लिए अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की 1 जनवरी 2022 की स्थिति में तैयार मतदाता सूची 12 अप्रैल तक हासिल कर लेनी है। विधानसभा की मतदाता सूची को वार्ड वार छांटकर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराने की कार्रवाई 13 अप्रैल तक होनी है। उसके बाद 18 अप्रैल तक प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली को वार्ड वार एवं भागवार मार्किंग करने की कार्रवाई करेंगे। वार्ड वार एवं भाग वार चिन्हित मतदाता सूची को सॉफ्टवेयर के माध्यम से दर्शित वार्ड के संबंधित भाग के अनुभाग में शिफ्ट किए जाने की कार्रवाई 20 अप्रैल तक पूरा कर लेना है।
25 अप्रैल तक मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार होगा
निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतदाता सूची की चेक लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में तैयार करने की कार्रवाई 22 अप्रैल तक पूरा होना है। 23 अप्रैल तक चेक लिस्ट की जांच और त्रुटि सुधार होना है। इसके बाद मतदाता सूची के प्रारूप को मुद्रण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय को 25 अप्रैल तक भेज दिया जाना है। जिला निर्वाचन कार्यालय 27 अप्रैल तक मतदाता सूची के प्रारूप को छपवाकर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराएगा। उसके लिए 27 अप्रैल तक की डेटलाइन तय हुई है।
29 अप्रैल से दावा आपत्तियां मंगाएंगे
निर्वाचन आयोग के मुताबिक द्वितीय चरण में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियों को प्राप्त करने की कार्रवाई 29 अप्रैल 2022 से की जाएगी। उसी दिन मान्यता प्राप्त राजनतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध करा दी जानी है। दावा, आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय 7 मई को दोपहर बाद तीन बजे तक निर्धारित किया गया है।
25 मई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
परिवर्तन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच कराना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपने की कार्रवाई 23 मई तक पूरी की जाएगी। अनुपूरक सूची की छपाई कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करने की कार्रवाई 24 मई तक पूरी की जाएगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 मई 2022 तक किया जाना प्रस्तावित है।
इन शहरों में होना है चुनाव
नगर पालिका आम निर्वाचन-2022 के तहत रायपुर जिले के नगर पंचायत समोदा के 15 वार्डों में, नगर पंचायत चंदखुरी के 15 वार्डों में, नगर पंचायत मंदिरहसौद के 20 वार्डों में और नगर पालिका परिषद आरंग के 2 वार्डों में चुनाव कराया जाना है। इसके साथ ही नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड-16, बलौदाबाजार जिले के नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार के वार्ड-5 और कबीरधाम जिले के नगर पालिका परिषद कवर्धा के वार्ड-19 के पार्षद पद के लिए उप चुनाव भी प्रस्तावित है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *