घरेलू मोर्चे पर वृहद आर्थिक आंकड़े, रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा और रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े घटनाक्रम इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआइ) के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से भी बाजार की धारणा तय होगी।
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा, ‘इस सप्ताह भारतीय बाजारों के लिए रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति एक महत्वपूर्ण कारक होगी। यह देखना भी महत्वपूर्ण होगा कि बीते वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में लगातार बिकवाली के बाद नए वित्त वर्ष में एफपीआइ का रुख किस तरह का रहता है। हालांकि, पिछले सप्ताह उनके रुख में बदलाव आया है।” रेलिगेयर ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा कि नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ सभी की निगाहें आठ अप्रैल को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों पर रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘वृहद मोर्चे पर सप्ताह के दौरान चार और छह अप्रैल को क्रमश: मैन्यूफैक्चरिंग और सेवाओं के पीएमआइ आंकड़े आएंगे।” इन सबके बीच वैश्विक संकेतक जैसे रूस- यूक्रेन युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों पर भी सभी का ध्यान रहेगा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 1,914.49 अंक यानी 3.33 प्रतिश्ात और निफ्टी 517.45 अंक यानी 3.01 प्रतिशत के लाभ में रहे। शेयर बाजारों ने वित्त वर्ष की शुरुआत अच्छे लाभ के साथ की। सेंसेक्स शुक्रवार को 708 अंक से अधिक की तेजी के साथ 59,000 अंक पर पहुंच गया। बीते वित्त वर्ष की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 9,059.36 अंक यानी 18.29 प्रतिशत उछला, जबकि निफ्टी 2,774.05 अंक यानी 18.88 प्रतिशत के लाभ में रहा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...