उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में महंगाई से दांत खट्टे कर रहा नींबू ताले के अंदर भी सुरक्षित नहीं रहा। चोरों की निगाह पड़ी तो गोदाम के ताले तोड़े और 60 किलो वजन के दो बोरे लेकर भाग गए। सब्जी विक्रेता को इसकी जानकारी हुई मगर, वह थाने नहीं पहुंचे। कहा कि मुकदमे के चक्कर में पड़े तो दुकान का नुकसान होगा।
एक अप्रैल से नींबू के दाम बढ़ने शुरू हुए। सोमवार को रोजा की थोक मंडी में 150 रुपये रुपये प्रति किलो की दर से बिक्री हुई। फुटकर दुकान इसे 180 रुपये और ठेले वाले 200 रुपये प्रति किलो तक बेच रहे। थोक विक्रेता मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने कस्बा की मंडी में ही गोदाम बनाया है। रविवार सुबह को वहां पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। बदमाशों ने गोदाम से 60 किलो नींबू, 40 किलो प्याज और 38 किलो लहसुन चोरी कर लिया। उन्होंने चौकीदार से पूछा मगर, चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने गोदाम में नये ताले डाल दिए। कहा कि खुद ही सुरक्षा इंतजाम कर लेंगे। मुकदमा दर्ज कराया तो थाने और कोर्ट के चक्कर लगाने से दुकान का नुकसान होगा। पूरे दिन यहां बैठना जरूरी है। वह भले ही थाने नहीं गए मगर, मंडी में नींबू चोरी की चर्चा खूब होती रही।
रोजा थोक मंडी के आढ़ती आसिफ बताते हैं कि शाहजहांपुर में आंधप्रदेश से नींबू आता है। वहां आंधी, बारिश से फसल खराब होने से पर्याप्त उत्पादन नहीं हुआ। जिले में रोज करीब दो ट्रक नींबू की खपत होती है। पहले प्रत्येक ट्रक में 35-35 किलो नींबू के 250 बोरे आते थे। अब उपज कम होने के कारण्ा छोटे वाहनों से मंगवाए जा रहे, जिसमें भाड़ा भी अधिक आ रहा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...