छापेमारी में उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के पान मसाला कारोबारी सगे भाइयों के बेड से 6.31 करोड़ की नकदी मिली है। यहां सीजीएसटी आयुक्तालय कानपुर की केंद्रीय निवारक शाखा ने छापेमारी की थी। इस दौरान डबल बेडों के अंदर रखी यह रकम, कच्चा व तैयार माल, एक लैपटाप व दो मोबाइल फोन मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। पान मसाला कारोबारी भाइयों के यहां मिली टैक्स चोरी को लेकर मुकदमा भी दर्ज हो सकता है। इसको लेकर आगे की जांच की जा रही है।
केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर (सीजीएसटी) आयुक्त सोमेश तिवारी ने बताया कि अधिकारियों ने हमीरपुर निवासी तंबाकू-सुपारी उत्पादक दो भाइयों जगत बाबू गुप्ता व प्रदीप गुप्ता के कारखानों और आवासों पर छापेमारी की थी। सुपारी का उत्पादन करने वाली जगत बाबू की फर्म ओजस इंटरप्राइजेज व सेंटेड तंबाकू का उत्पादन करने वाली प्रदीप गुप्ता की श्री इंटरप्राइजेज के साथ ही इनके रिश्तेदार रामावतार गुप्ता व महादेव गुप्ता के घरों पर भी जांच की गई। साथ ही कानपुर के बिरहाना रोड स्थित फर्म के कंसलटेंट कीर्ति शंकर उर्फ श्यामू शुक्ला के कार्यालय में दस्तावेज देखे गए। दोनों सगे भाइयों के आवासों में डबल बेड से अघोषित छह करोड़ 31 लाख 11 हजार 800 रुपये नकद जब्त किए गए। यह राशि बिना दस्तावेज माल बिक्री करके इकट्ठा की गई। कारखानों में अघोषित कच्चे माल के रूप में 15.2 क्विटल सुपारी, छह बोरे तंबाकू व 95 किलो पैकिग रोल के साथ तैयार माल में 13,700 पाउच सुपारी, 3800 पाउच तंबाकू मिली। कच्चे माल से 80 लाख रुपये कीमत का अघोषित माल तैयार किए जाने की बात पता चली। माल की खरीदारी कानपुर के नयागंज के व्यापारियों से करने की बात सामने आई। तैयार माल हमीरपुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जाता था। उन्होंने बताया, पांच स्थानों पर छापेमारी की गई।
पान मसाला कारोबारी भाइयों व उनसे जुड़े पांच स्थानों पर छापेमारी 18 घंटे चली। तीन बक्सों में नोट भरकर भारतीय स्टेट बैंक शाखा हमीरपुर के सुपुर्द किए गए। टीम ने नोट गिनने के लिए तीन मशीनें एसबीआइ और एक व्यापारी के यहां से ली थीं। टीम मंगलवार रात करीब 11:30 बजे कारोबारियों के यहां से निकल गई। मंगलवार सुबह छह बजे कानपुर से पांच गाड़ियों में आई सीजीएसटी की टीम ने कस्बे की पुरानी गल्ला मंडी में गुटखा व्यवसायी जगत गुप्ता व उनके भाई प्रदीप गुप्ता के कारखाने, आवास के साथ कानपुर समेत पांच जगह छापेमारी की थी। टीम को बैंक पासबुक, बांड, श्ोयर प्रपत्र व प्रापर्टी के कागजात भी मिले। डिप्टी कमिश्नर बृजेंद्र कुमार मीणा ने बताया, तमाम खामियां मिली हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...