Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित विचार विमर्श हो सकता है, जिसमें आपका तोलमोल कर बोलना ही बेहतर रहेगा। व्यवसाय संबंधी आपकी यात्रा भी आपके लिए आज लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी से यदि कुछ नोंकझोक चल रही है, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, उन्हे अपने इस विचार को त्याग देना चाहिए, नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति अथवा स्थानांतरण जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृष राशि : आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें मनमुताबिक परिणाम मिल सकते हैं। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि उनके शत्रु उनकी तरक्की में बाधा बन सकते हैं। आपको किसी परिजन से मदद की उम्मीद रहेगी, लेकिन समय पर मदद ना मिलने के कारण आप दुखी रहेंगे। आपको पारिवारिक रिश्तों में चल रहे आपसी मनमुटाव को समाप्त करना होगा। यदि आप अपनी संतान को कोई व्यवसाय कराना चाहते हैं तो थोड़ा रुक जाएं, मन मुताबिक लाभ परिणाम नहीं मिलेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आज आपकी सराहना करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को जोश में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा, नहीं तो वह कार्य उनका कोई बहुत बड़ा नुकसान करवा सकता है। यदि आपने पहले कभी धन का निवेश किया था, तो उसका भविष्य में आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे और जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जाएंगे, लेकिन अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा, इसलिए सावधान रहें।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज के दिन आपकी धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आपके कुछ गलत लोगों कि संगत में आ सकते हैं, आपको सावधान रहना होगा। कार्य क्षेत्र में भी आपको बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। यदि माताजी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसमें आज सुधार होगा। परिवार में  किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आपको जीवन साथी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को रिटायरमेंट मिल सकता है, जिससे परिवार का माहौल प्रसन्नता दायक रहेगा।

सिंह राशि : आपके लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। इसलिए आप वही कार्य करें जो आपको अत्यधिक पसंद हों। नौकरी से जुड़े जातकों को भी उनक रुचि का कार्य मिलने की संभावना है। आपको अपने किसी परिजन से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। संतान की फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की जरूरत है। आपकी कोई कीमती वस्तु चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, जिन पर विश्वास करने से पहले आपको सावधान होगा।

कन्‍या राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहेगा। घर परिवार में आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप व्यर्थ की भागदौड़ में लगे रहेंगे, जिसके कारण आपको सिर दर्द, बुखार आदि होने की संभावना है। आप किसी व्यक्ति की मदद के लिए प्रयासरत रहेंगे परंतु वह व्यक्ति आपकी मेहनत को नजरंदाज कर देगा। यदि कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने को मिले, तो अवश्य करें क्योकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आज समाप्त होगी। विद्यार्थियों को अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर परीक्षा को देना बेहतर रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको कोई कार्य अचानक से पूरा करना होगा। यह कार्य आपको  लाभ दे सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको अपने जरूरी सामान को ध्यान से रखना होगा। लंबे समय से लंबित पड़े कानूनी कार्य पर ध्यान दें अन्यथा वह और लंबा खिंच सकता है। परिवारिक स्थिति में आज सुधार होगा। यदि धन का लेनदेन करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें।

वृश्चिक राशि : आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि उन्हें अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। जो लोग रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें  कोई शुभ सूचना मिल सकती है। संतान के स्वास्थ्य में आज कुछ सुधार होगा। व्यापार के लिए यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें। यदि आप कोई कार्य करने का विचार बना रहे हैं तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी की बातों में आकार धन का निवेश न करें।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए खुशहाली लाने वाला है। घर पर अति आवश्यक कार्य होने के कारण आप अपने व्यवसाय की ओर ध्यान नहीं देंगे। यदि आपको कोई पुराना रोग है, तो वह  फिर से उभर सकता है, जिसे लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आपको किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक समाचार समाचार मिल सकता है। यदि नौकरी में आपके मन मुताबिक कार्य ना मिले, तो भी आपको धैर्य बनाकर कार्य करना होगा, नहीं तो आप के अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।

मकर राशि : आज समाज में आपकी एक अच्छी छवि उभर कर आएगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपकी छवि को खराब करने की पूरी कोशिश करेंगे। शेयर मार्केट, सट्टेबाजी आदि में निवेश करने वालों को मनमुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। व्यापार में कुछ योजनाओं पर आप अपने पिताजी से विचार-विमर्श करेंगे। विद्यार्थियों को पिकनिक पर जाने का मौका मिलेगा। यदि कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या चल रही है, तो आपको उसका समाधान अपने जीवनसाथी से मिल सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए भौतिक सुखों में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आपको व्यापार में अकस्मात धन लाभ मिलने की संभावना है, यह आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन  आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लागू होने वाली नई योजनाएं आपको लाभ दिलाएंगी। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके करियर में कोई बदलाव आ सकता है, जिसके कारण आपके मन में कुछ नए विचार भी आएंगे। व्यापारियों को आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षदायक समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपकी अपने पुराने संबंधियों से मुलाकात होगी, कुछ पुराने मुद्दों पर विचार विमर्श हो सकता है, संयम से काम लें।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *