रायपुर। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा बैठक ली है जिसमे कई अहम फैसले लिए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा की इस दौरान मुख्यमंत्री ने लेआउट पास करने के अधिकार नगर निगम को दे दिए हैं।
इसके साथ ही नगरीय निकायों की संपत्तियाँ को फ़्री होल्ड रखा गया है। जानकारी हो अब तक संपत्ति लीज़ पर दी जाती थी।
इसके साथ ही नगरीय निकायों के अधिकारियों के लिए भी बड़ा निर्णय लिया गया है। अब मुख्य नगर पालिका अधिकारी को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिया जाएगा। यह निर्णय मंत्री शिव डहरिया की माँग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिया है।









