Google Analytics Meta Pixel भैसबोड के आंगनबाड़ी केंद्र में , गिरे टाइल्स, 4 बच्चे घायल - Ekhabri.com

भैसबोड के आंगनबाड़ी केंद्र में , गिरे टाइल्स, 4 बच्चे घायल

 दोषियों पर कार्यवाही के निर्देश
कलेक्टर एसपी पहुंचे जांच में, इधर संबंधित ठेकेदार पर एफ आई आर की उठ रही मांग
बालोद। बालोद से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम भैंसबोड़ के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में सुबह करीब 10 बजे टाइल्स गिरने से 4 बच्चे घायल हो गए। जिनमें 2 बच्चों को ज्यादा चोट आई। जिनका सिर फट गया है। आनन-फानन में सूचना मिलने के बाद 10.30 बजे संजीवनी 108 जिला अस्पताल बालोद से बच्चों को लेने के लिए गांव पहुंची। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अब शाम तक बच्चों की स्थिति सामान्य हुई है। इस घटना के बाद पालकों के बीच भगदड़ की स्थिति मच गई थी। पालकों में इस घटना से काफी आक्रोश है। तो वहीं बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए गए टाइल्स में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था। खनिज न्यास निधि के तहत लाखों खर्च कर उक्त टाइल्स लगाए गए थे। जिसका कोई हिसाब किताब भी नहीं है। और लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में बैठ कर पढ़ाई कर रहे थे। तभी अचानक घटना हुई है। इस संबंध में कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय बैस ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में इस तरह टाइल्स लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है। इस बारे में पिछले साल से आवाज उठाई गई थी। कलेक्टर से शिकायत भी की गई थी तो जनपद के बैठक में भी मैंने यह मुद्दा उठाया था। किसके कार्य आदेश पर किसने काम किया इसका कोई रिकॉर्ड आंगनबाड़ी केंद्र में भी नहीं है ना विभाग के अफसर दे रहे हैं। बाहर के लोग आए हैं और टाइल्स लगा कर चले गए। 1 माह के भीतर से ही टाइल्स उखडऩे लगे हैं। पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। लेकिन भैसबोड में बच्चे ज्यादा घायल हुए हैं। अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जो दुर्भाग्य जनक बात है। बता दें कि आंगनबाड़ी केंद्रों के दीवारों पर उक्त शिक्षाप्रद टाइल्स लगाए गए हैं। जिसमें वर्णमाला सहित जीव जंतु व अन्य पाठ्यपुस्तक के चित्रों से जुड़ी जानकारी टाइल्स में प्रकाशित है। पढ़ाई को रोचक बनाने की बात कह कर उक्त टाइल्स लगाकर भ्रष्टाचार किया गया है। नतीजन बच्चों की जान पर आफत बन आई है और आंगनबाड़ी केंद्रों से टाइल्स कभी भी गिर रहे हैं। इससे बच्चों के बीच सुरक्षा का डर बना हुआ है। पालक बच्चों को केंद्र भेजने से घबरा रहें हैं। चार बच्चों के घायल होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने गंभीरता से लिया और तत्काल ग्राम भैंसबोड़ में 108-एम्बुलेंस भेजने तथा घायल बच्चों को जिला अस्पताल लाने और बेहतर उपचार के निर्देश चिकित्सकों को दिए। तत्पश्चात कलेक्टर श्री महोबे और पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों के उपचार की जानकारी ली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव, अगले 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें रायपुर सहित पूरा वेदर अपडेट

By User 6 / June 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *