रायपुर- केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने राज्य के अधिकारियों के रवैए पर सवाल उठाया है। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे चौबे ने बुधवार को बिलासपुर में कहा कि गरीब, कल्याण अन्न योजना की खुलेआम चोरी हो रही है। कोरबा में महिलाएं उनके पास शिकायत लेकर आई थीं कि उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस संबंध में जानकारी लेकर दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री को ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि 2016 से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आकांक्षी जिलों का दौरा चल रहा है। एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि रही बात जमीन खिसकने की तो जमीन कांग्रेस की खिसक रही है, जमीन उन्हें चाहिए। हमें जमीन नहीं, जमींदारी नहीं। जमीन की हकीकत चाहिए। केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी चौबे कोरबा जिले का दौरा करने के बाद बुधवार को बिलासपुर पहुंचे थे। यहां एसईसीएल गेस्ट हाउस में उन्होंने एसईसीएल और एनटीपीसी के अफसरों के साथ ही वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों की बैठक ली। इसमें प्रमुख रूप से एयर पॉल्यूशन, फ्लाई ऐश के निपटान और कोल प्रोडक्शन को लेकर चर्चा हुई। मंत्री चौबे ने खासकर कोरबा क्षेत्र में एयर पॉल्यूशन, फ्लाई ऐश के निपटाने और कोल चोरी को लेकर बैठक में नाराजगी जताई। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि कोरबा में अपार संभावनाएं हैं। लेकिन, वर्तमान में कोरबा उन 132 शहरों में शामिल है, जहां प्रदूषण सर्वाधिक है।
कोयले को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना कहा-केंद्र सरकार की नीतियां असफल नहीं हैं
.केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन और कोयले को लेकर राज्य सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी नीति में असफल नहीं है। कांग्रेस सरकार और आज की मोदी सरकार में जमीन आसमान का अंतर है। कांग्रेस के राज्य में कोई नीति और कोई नियम नहीं था। अभी मोदी के नेतृत्व में अब नीति भी है और नियम के साथ अच्छे विचार भी हैं।
कोयला चोरी रोकने दिए निर्देश
उन्होंने का कि यही नहीं कोरबा में कोयले चोरी होने की जानकारी मिली है। कोयला चोरी और फ्लाई ऐश के निपटान की भी बड़ी समस्या है। उन्होंने बताया कि एसईसीएल, एनटीपीसी और बालको सहित अन्य संस्थाओं को एयर पॉल्यूशन कम करने की दिशा में काम करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। मंत्री चौबे ने कहा कि कोरबा भ्रमण के दौरान लोगों व जनप्रतिनिधियों से कई शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण पर नियंत्रण के लिए पहले उद्योगों से प्रदूषण को आधुनिक तकनीक से ठीक करने की दिशा में काम किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने जनजातीय समूह व स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाने और उद्योग स्थापित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...