प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर नाथूराम गोडसे पर ट्वीट को लेकर कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी बुरी तरह फंस गए हैं। ट्वीट को लेकर असम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मेवाणी को पहले गुवाहाटी लाया गया, फिर उन्हें कोकराझार ले जाया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनकी गिरफ्तारी को ‘अलोकतांत्रिक” और ‘असंवैधानिक” करार दिया है।
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि असम पुलिस विमान के जरिये मेवाणी को लेकर सुबह 11 बजे के करीब गुवाहाटी पहुंची। इसके बाद उन्हें गुवाहाटी से 220 किलोमीटर दूर कोकराझार ले जाया गया। बता दें कि कोकराझार थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (समुदायों के बीच द्वेष को प्रोत्साहन देना) के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद राज्य के प्रमुख दलित नेता को गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया गया था।
असम पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले मेवाणी के एक ट्वीट पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में टि्वटर द्वारा उनकी पोस्ट को हटा दिया गया। मेवाणी ने ट्वीट किया था, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गोडसे को भगवान मानते हैं। इसी ट्वीट में आगे कहा गया, उनको गुजरात में सांप्रदायिक झड़पों के खिलाफ शांति और सद्भाव की अपील करनी चाहिए।
बनासकांठा की वडगाम सीट से निर्दलीय विधायक चुने गए मेवाणी ने बाद में कांग्रेस को समर्थन करने की घोषणी की थी। गुजरात कांग्रेस ने मेवाणी की रिहाई को लेकर यहां सारंगपुर में प्रदर्शन किया और धरना दिया।
मेवाणी की गिरफ्तारी को ‘अलोकतांत्रिक” और ‘असंवैधानिक” करार देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह उनलोगों का अपमान है जिन्होंने उन्हें एक जनप्रतिनिधि के रूप में चुना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि असहमति को कुचलने की कोश्ािश करके प्रधानमंत्री सच्चाई को कैद नहीं कर सकते।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...
By User 6 /
June 9, 2026 /
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...