Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सम्मान के लिए सभी मिलजुल कर कार्य करें: बघेल - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सम्मान के लिए सभी मिलजुल कर कार्य करें: बघेल

समाज के प्रतिभाशाली और सहयोग करने वाले सामाजिक लोग हुए सम्मानित
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को बलौदाबाजार के ग्राम सुहेला में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 76 वें महाअधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले समाज के पुरोधा विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की उसके बाद ग्राम इकाई की महिलाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौलकर उनका सम्मान किया। समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा व अजुर्नी राज प्रधान ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री बघेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक दिवस पर बोरे बासी दिवस के रूप में सभी ने बासी खाकर बता दिया कि हमने अपनी परंपराओं, रीति रिवाजों और संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखा है। छत्तीसगढ़ के किसान, गरीब और अन्य तबकों को ऊपर उठाने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। 3 मई को अक्ति दिवस पर माटी की पूजा कर नयी फसल की तैयारी करना है। वर्तमान में जमीन की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए जैविक खाद को बढ़ावा देना है। जैविक खाद के उपयोग से धरती माता की सेवा के साथ-साथ खुद के स्वास्थ्य की भी रक्षा करें। समाज में शिक्षा के साथ संस्कार, परंपरा और संस्कृति को बनाये रखने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सम्मान के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करना होगा।
यह घोषणा की मुख्यमंत्री ने
मुख्यमंत्री ने समाज को ग्राम अजुर्नी में सामाजिक भवन के लिए चिन्हित भूमि के गाईडलाईन दर की 10 प्रतिशत राशि पर जमीन उपलब्ध कराने, सुहेला में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय, भाटापारा में मंगल भवन के लिए 20 लाख रुपए और सुहेला में मंगल भवन के लिए 30 लाख रुपए की स्वीकृति, नहर का कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ कराने और प्रत्येक मंगलवार को सुहेला में जमीन पंजीयन का कार्य प्रारंभ कराने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने समाज के प्रतिभाशाली और सहयोग करने वाले सामाजिक बंधुओ और बहनों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने इस महाअधिवेशन में नव दांपत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 14 जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल और जनक राम वर्मा, जिला पंचायत बलौदाबाजार अध्यक्ष राकेश वर्मा सहित समाज के लोग बडी संख्या में उपस्थित थे।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *