Google Analytics Meta Pixel पर्यावरण सरंक्षण के लिए कार्बन उत्सर्जन कम करना जरूरी - Ekhabri.com

पर्यावरण सरंक्षण के लिए कार्बन उत्सर्जन कम करना जरूरी

संसाधनों के उपयोग करते हुए ऊर्जा के नवीकरणीय विकल्पों के लिए बने कार्ययोजना : मोहम्मद अकबर
कोरबा जिले में प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों के परिदृश्य में भविष्य के सामाजिक-आर्थिक विकास की कार्ययोजना संबंधित कार्यशाला सम्पन्न
रायपुर। वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्बन उत्सर्जन को कम करना जरूरी है। उन्होंने कहा है कि ऊर्जा की आवश्यकता के लिए संसाधनों का उपयोग करते हुए ऊर्जा के नवीकरणीय विकल्पों के लिए एक व्यापक एवं बैलेंस कार्ययोजना जरूरी है। श्री मोहम्मद अकबर के मुख्य आतिथ्य में आज यहां राज्य योजना आयोग द्वारा नवा रायपुर के योजना भवन में कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला का विषय था कोरबा जिले में प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों के परिदृश्य में भविष्य के सामाजिक-आर्थिक विकास इस कार्यशाला की अध्यक्षता खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने की। खाद्य मंत्री ने कहा कि हमें भविष्य के लिए ऊर्जा की जरूरत एवं ऊर्जा के विकल्पों के लिए दीर्घकालीन योजना बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरबा में लगभग 88 हजार लोगों की आजीविका कोयला उत्खनन से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक रूप से निर्भर है। इसलिए इस पर विचार करने से पहले समस्त पहलुओं पर भी विचार करने की आवश्यकता है। कार्यशाला में प्रतिभागीयों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रारंभ में राज्य योजना आयोग के सदस्य डॉ. के सुब्रमण्यम ने कार्यशाला के पृष्ठभूमि एवं उद्श्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।
-कोरबा प्रदेश की दो करोड़ 50 लाख आबादी को ऊर्जा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वांह कर रहा
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि कोरबा देश और प्रदेश का सबसे प्रमुख कोयला उत्पादक जिला है। उन्होंने कहा कि कोरबा प्रदेश की दो करोड़ 50 लाख आबादी को ऊर्जा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वांह कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के अन्य विकल्पों पर विचार करने हेतु पर्याप्त अधोसंरचना और व्यवस्था विकसित होने तक सतत् विकास के लिए कोयला पर निर्भरता अपरिहार्य है।
ग्लासगो सम्मेलन कोप-26 में 2070 तक जीरो इमीशन प्राप्त करने का संकल्प लिया: सिंह
राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सरकार ने भी ग्लासगो सम्मेलन कोप-26 में 2070 तक जीरो इमीशन प्राप्त करने का संकल्प लिया है। इसमें देश की कुल ऊर्जा जरूरतों का 50 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा से आपूर्ति और कार्बन उत्सर्जन 2030 तक एक बिलियन टन तक घटाने का निर्णय भी लिया गया है। राज्य के विभागों को इसलिए चरणबद्ध तरीके के नियोजन की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा के स्त्रातों का विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों के सामाजिक आर्थिक जीवन में पड़ने वाले प्रभावों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कोरबा के वन संसाधन, वनोपज, वन प्रसंस्करण उद्योग आजीविका विकास में महत्वपूर्ण हो सकते हैं। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद ने सौर ऊर्जा के विकल्प सहित अन्य ऊर्जा स्त्रातों पर अपने विचार रखे। उन्होंने राज्य में वैकल्पिक ऊर्जा के सभी विकल्पों पर किए जा रहे कार्य एवं अन्य पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में परिचर्चा के दौरान साउथ इस्टन कोल्ड फिल्ड लिमिटेड के अन्य अधिकारियों सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।
चन्द्रभूषण और श्रेष्ठा बैनर्जी ने दी जानाकरी
कार्यशाला में आई फारेस्ट की ओर से चन्द्रभूषण और श्रेष्ठा बैनर्जी ने प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कोरबा कोयला खदान संस्थानों की गई स्टडी की जानकारी दी। उन्होेंने बताया कि देश में नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। देश में 2070 तक जीरो इमीशन प्राप्त करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले में कोयला खदानों से कोयला उत्पादन कम हो रहा है। इसका सीधा प्रभाव राज्य की बिजली आपूर्ति राजस्व, आजीविका पर पड़ने की संभावना है। उन्होंने कोरबा में ऊर्जा के न्यायसंगत रूपांतरण के संबंध में सभी प़क्षों जैसे लोगों के आजीविका के विकल्पों, खदान भूमि के पुर्नउपयोग, ऊर्जा के अन्य विकल्पों इत्यादि के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने कोरबा में वन संसाधन, कृषि में आजीविका विकास की संभावनाओं की भी चर्चा की। उन्होंने जर्मनी के उदाहरण से कोरबा के लिए भी चरणबद्ध और समयबद्ध योजना बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला में राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव ने आई-फारेस्ट के प्रतिनिधियों और बैठक में उपस्थित विभागों के प्रतिनिधियों को आभार व्यक्त करते हुए कोरबा जिले के पुर्ननियोजन और इससे जुड़े सभी पहलुओं पर आज की संवेदीकरण कार्यशाला में दिए गए सुझावों पर आगे कार्य किया जाएगा। कार्यशाला में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुवेर्दी, राज्य लघु वन संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ला, आयुक्त उच्च शिक्षा शारदा वर्मा, संचालक पशुधन विकास चंदन त्रिपाठी सहित उद्यानिकी, उद्योग एवं खनिज विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *