Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 22 जुलाई 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 22 जुलाई 2020

मेष- आज के दिन ऊर्जा से भरपूर और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके कार्यों को और सरल कर देगा. मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होती दिखाई दे रही है. ऑफिस में मदद के लिए सहकर्मियों पर निर्भर न रहें तो बेहतर है, क्योंकि वह अच्छे कार्यों का श्रेय खुद ले सकते हैं. कारोबार के सिलसिले में नयी कंपनी से संपर्क बनाना होगा, जिससे की आपको आर्थिक लाभ मिल सके. स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है. मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है, परिवार में सभी लोगों के प्रति आपका सौम्य व्यवहार सबके मन को जीत लेगा. कुल से कोई अप्रिय घटना सुनने को मिल सकती है.

 

वृष- आज के दिन मन में जीवन के प्रति सकारात्मक भाव रहेगा,  इसलिए विपरीत परिस्थितियों को भी अनुकूल कर पाने में आप सफल रहेंगे. ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे और इस दौरान आपको अच्छा धन लाभ भी मिलने की संभावना है. व्यापारियों के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ नहीं है, इसलिए हो सके तो धन के लेन देन में सतर्कता बरतें. विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर फोकस करें. सेहत की समस्याओं को लेकर घिरे रह सकते हैं, ध्यान रहें तनावों से बच कर रहना होगा. वाणी में विनम्रता रखें, अन्यथा घर वालों से मन-मुटाव तक होने की आशंका है.

 

मिथुन- आज के दिन अपनी प्रतिभा को बाहर प्रदर्शित करना होगा. ऑफिशियल कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे, लेकिन एक बात का विशेष ध्यान रखें की अपने हित को पूरा करने के लिए दूसरों को नुकसान न पहुंच जाए. व्यापारियों को नए संपर्क बनाने चाहिए जो व्यापार को विस्तार देने में सहायक होंगे, आर्थिक मामलों में  सुधार आएगा. कब्ज से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए गरीष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें. हो सके तो हल्का व सुपाच्य भोजन महत्व दें. परिवारजनों का व्यवहार आशानुरूप नहीं रहेगा. मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी. ननिहाल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होने की संभावना है.

 

कर्क- आज के दिन काम न बनने पर उदासी महसूस हो सकती है इससे निराश होने से बचना चाहिए. ऑफिशियल कार्य में आपका मैनेजमेंट काफी अच्छा देखने को मिलेगा. वहीं कामों को पूरा करने के लिए सहकर्मियों का सहयोग लेना पड़ सकता है. व्यापारियों को छोटे-मोटे मुनाफ़े हाथ लग सकते हैं. छोटे व्यापारियों अत्यधिक माल स्टॉक करके नहीं रखना चाहिए. विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में  समस्या आ सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट में कुछ दिक्कत होने की आशंका बनी हुए है, इसको लेकर सचेत रहें.  पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. परिवार में बुजुर्गों के साथ बैठे व उनके अनुभव से सीखें.

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह- आज के दिन पॉजिटिव थॉट के साथ करियर पर अधिक फोकस करना होगा. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो कार्य के प्रति आपका जुनून लक्ष्य तक पहुंचाने में आपका सहायक बनेगा. कारोबार करने वालों को आस्तीन के सांपो से सजग रहना चाहिए, किसी पर अत्यधिक भरोसा करना तनाव दे सकता है. युवा वर्ग अपनी संगति पर ध्यान रखें, वहीं दूसरी और वाहन चलाते समय स्पीड को कम करके ही चले. स्वास्थ्य को लेकर स्थितियाँ थोड़ी चिंताजनक हो सकती है, पहले से बीमार चल रहे लोगों अलर्ट रहें. यदि किहीं बातों को लेकर और परेशान हैं, तो आज अपनी दिल की बात पिता या गुरु से साझा करें.

 

कन्या- आज के दिन दिल की बात सुनने से नहीं दिमाग की बात सुनने से लाभ मिलने वाला है.  ऑफिस में विवाद की स्थिति में किसी को जवाब न दें क्योंकि विवाद बढ़ सकता है, तुरंत दिया गया रिएक्शन तिल का ताड़ बना देगा. व्यापारी वर्ग धैर्य और संयम से काम लेंगे तो कारोबार में निश्चित ही सफलता मिल सकती है. सेहत में सिर दर्द व आँखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है इसलिए आंखों को और सिर दर्द से बचने के लिए क्रोध से बचें. पूजा- पाठ पर ध्यान दें यदि पाठ आदि करते हैं तो उसे नियमित रखें, क्योंकि यह आपकी पहली प्राथमिकता है.

 

तुला- आज के दिन भी कल की भांति दिन की शुरुआत करनी होगी. लक का आपको पूरा सपोर्ट भी मिलेगा, आजीविका से संबंधित जल्दी ही गुड न्यूज़ मिलेगी. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहने वाला है, वहीं दूसरी ओर बॉस नया कार्यभार भी सौंप सकते हैं. व्यापारियों को आज निश्चित रूप से लाभ होने की संभावना है. विषाक्त रोग से आपको अत्यधिक अलर्ट रहने की आवश्यकता है, यदि कार्य के सिलसिले में घर से बाहर जाते हैं तो लापरवाही न करते हुए, नियमों का पालन करें. संतान की संगत पर ध्यान दें. घर में किसी मेहमान के आने से घर का माहौल प्रसन्नता से भर जाएंगा.

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक- आज के दिन आंखे खुली रखें, हो सकता है कि आपके निकट के लोग ही आपके साथ कोई छल कर दें. जो लोग दूसरों की मदद कर रहें हैं, उनको प्रशासन की ओर से सहयोग प्राप्त होगा. अपेक्षानुकूल काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा, साथ ही आपके कार्य को सम्मानित किया जायेगा. ऑफिशियल कार्यों में परिवर्तन हो सकता है, इसको लेकर चिंतित न हो. कारोबार में नये प्रयोग हितकारी साबित होगें. शरीर में थकान व बेचैनी जैसी स्थिति रहेगी, इसको लेकर परेशान होने के बजाएं प्राणायाम करें लाभ होगा. परिवार में लोगों के साथ इनडोर गेम खेलें और पुरानी यादें भी ताजा कर सकते हैं.

 

धनु- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है, लेकिन ऑफिशियल कार्यों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं, वहीं दूसरी ओर कड़ी मेहनत समस्याओं से निकाल लेगी. व्यापारी वर्ग कार्य न बनने पर परेशान नजर आएगें, लेकिन कारोबार को लेकर जोखिम उठाने से बचना होगा. यातायात पालन न करने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है, इन बातों का ध्यान रखते हुए नियमों का पालन करें. सेहत की बात करें तो ठंडे पानी का सेवन करने से बचना होगा, अन्यथा सर्दी जुकाम की चपेट में आ जाएगें. दाम्पत्य जीवन में असमंजस जैसी स्थितियाँ बन सकती हैं, जीवनसाथी के साथ ताल-मेल बना कर चलें.

 

मकर- आज के दिन आत्मसम्मान को ठेस न लगने दें, आपकी छोटी सी गलती दूसरों के सामने शर्मिंदा करा सकती है. ऑफिस कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. जो लोग मार्केटिंग व सेल से संबंधित काम करते हैं उनको आज बड़े क्लाइंट के साथ मीटिंग करने की योजना बनेगी और इस मीटिंग से लाभ मिलने की भी संभावना है. स्वास्थ्य की दृष्टि से जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है, उनको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. संयुक्त परिवार में रहने वालों को आज तालमेल बनाकर चलना होगा. यदि मां किसी बात को लेकर नाराज हैं तो उनसे क्षमा मांगते हुए उनकी शिकायतों का निदान करना चाहिए.

Read Also  आज का राशिफल 24 मई राशिफल 2020

 

कुंभ- आज के दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए, मस्तिष्क का पूर्ण प्रयोग करना चाहिए. आपके मन में कार्य को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे जिनका प्रयोग कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं. ऑफिशियल प्रेजेंटेशन देना है तो आज अच्छे से तैयारी करके जाएं आपकी परफॉर्मेंस को देखते हुए उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए अन्य चीजों के साथ-साथ प्रसार-प्रचार पर भी ध्यान देना चाहिए. हेल्थ में आज स्वच्छता को लेकर ध्यान देना है, खासकर पानी को लेकर क्योंकि डिहाइड्रेशन होने की आशंका बनी हुई है. गर्भवती महिलाएं सचेत रहें, छोटी-सी भी परेशानी को अनदेखा न करें. छोटे बच्चों कि आदतों पर गौर करें.

 

मीन- आज के दिन प्रसन्न रहते हुए, अपनों को भी प्रसन्न रखें. आज कुछ धर्म-कर्म करने पर भी ध्यान देना चाहिए, किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो उसे हाथ से जाने न दें. नौकरी से जुड़े लोगों को कार्य में ऊर्जा दिखानी होगी. सिविल सर्विस की तैयारी कर रहें लोगों को फ़िज़िक्स एक्टिविटी में भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. बिजनेस करने वाले यदि लोन लेना चाह रहे हैं, तो आज रुक जाना चाहिए.  सेहत में पुराने रोगों के प्रति सचेत रहें, यह पुनः आपकी परेशानी का कारण बन सकता हैं. बड़े भाई की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, उनके रुके हुए कार्य बनेगें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *