Google Analytics Meta Pixel गीला-सूखा कचरा मिक्स हुआ तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई - Ekhabri.com

गीला-सूखा कचरा मिक्स हुआ तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

इंदौर। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने स्वास्थ्य अधिकारियो एवं जीटीएस प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वह उनके झोन व वार्ड क्षेत्रांतर्गत जहां-जहां पर भी जिस-जिस कर्मचारियों को लगाया गया है उसका पूरा चार्ट बनाकर उपलब्ध करे। इस काम में कोई भी लापरवाही ना बरते और सही जानकारी दे। साथ ही उनके अधीनस्थ जितने भी कचरा ट्रांसर्फर स्टेशन है उनका निरंतर माॅनिटरिंग व निरीक्षण करे।

झोन-वार्ड क्षेत्रांतर्गत जितना भी गीला-सूखा कचरा निकलता है उसके सेग्रीकेशन का पूर्णतः ध्यान रखा जाए। किसी भी स्थिति में मिक्स कचरा जीटीएस पर नही आना चाहिए। अगर कही ऐसी स्थिति बनती है तो स्वास्थ्य अधिकारी का दायित्व है कि वह संबंधित सीएसआई व दरोगा से इस संबंध में बात करे और समस्या को दूर करें। एक भी कचरा संग्रहण वाहन में यदि गीला-सूखा कचरा मिक्स होकर कचरा टांसर्फर स्टेशन पर आता है तो वह पूरे सिस्टम को प्रभावित करता है।

बैठक में जीटीएस प्रभारियों ने बताया कि कई बार गीला-सूखा कचरा कम्पाटमेंट में लगे हुक खराब होने से गीला-सूखा कचरा मिक्स हो जाता है। इस पर आयुक्त द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि आप अपने अधीनस्थ दरोगा व कचरा संग्रहण वाहन के चालक व हेल्पर को प्रतिदिन यह देखना चाहिए कि कचरा संग्रहण वाहन में कम्पार्टमेंट में लगे हूक बराबर कार्य कर रहे है या नही, यदि कोई कमी हो तो उसे तुरंत वर्कशाॅप में सुधराना चाहिए। जीटीएस इंचार्ज को भी ध्यान रखना चाहिए कि उनके स्टेशन पर आने वाली गाड़ियों में ऐसी कोई समस्या हो तो उससे तत्काल स्वास्थ्य अधिकारी व अपर आयुक्त स्वास्थ्य को अवगत करावे।

Read Also  NIRF Ranking: एनआइटी सात रैंक ऊपर उछला,आइआइएम बरकरार, रविवि का फार्मेंसी पिछड़ा,प्राइवेट कॉलेज में BIT- शंकराचार्य टॉप 300 में

आयुक्त ने कहा कि कचरा संग्रहण वाहन में कही से भी मृत पशु नही आए, इसका विशेष रूप से ध्यान रखने के संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये। मृत पशुओ के लिये प्रत्येक वार्ड में 50-50 काले पौलिथिन बेग उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये जिसमें मृत पशु को पृथक से पैक कर कचरा टांसर्फर स्टेशन पर उपलब्ध करे गए अतिरिक्त खुले वाहन से भेजा जाए। जीटीएस प्रभारी यह सुनिश्चित करे कि जिस वाहन का जिस समय पर आने का समय निर्धारित है वह उसी समय पर आवे, जितना कचरा लाना चाहिये, उतना कचरा है या नही यह भी सुनिश्चित करे। गीला-सूखा कचरा अलग-अलग हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखे। जीटीएस प्रभारी को यदि कोई समस्या हो तो वह सीधे मुझे बताए।

बैठक में अपर आयुक्त संदीप सोनी को शहर के समस्त 10 जीटीएस पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही उक्त सीसीटीवी कैमरा की लाइन सिटी बस ऑफिस स्थित कंट्रोल रूम से जोड़ने के भी निर्देश दिए गए। जीटीएस पर कैमरे लगने पर जीटीएस पर आने वाले कचरा संग्रहण वाहन के आने जाने का समय ,कचरे की मात्रा एवं गीला सूखा कचरा अलग अलग लाने के संबंध में कंट्रोल रूम से ही मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

आयुक्त प्रतिभा पाल को संज्ञान में आया कि 20 जुलाई को लालबाग जीटीएस से सूखे कचरे के कैप्सूल में मृत पशु (मृत कुत्ता) ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजने की जानकारी मिली। उक्त स्थिति से स्पष्ट होता है कि लालबाग जीटीएस के प्रभारी राहुल चौहान द्वारा अपने कार्य में लापरवाही की गई तथा अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन नहीं करने के कारण आयुक्त पाल द्वारा जीटीएस प्रभारी चौहान के 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *