रूसी सेना को 100 दिन छकाने के बाद यूक्रेन अब काला सागर में तूफान पैदा करने की तैयारी में है। वह ब्रिटेन और तुर्की के साथ मिलकर गेहूं निर्यात के लिए रास्ता बनाने की कोशिश में है। जाहिर है इसके लिए उसे रूस की नौसेना से जूझना पड़ेगा जिसने पिछले तीन महीने से काला सागर की नाकेबंदी कर रखी है और मालवाही जहाजों का आवागमन बंद कर रखा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने निर्यात के लिए रास्ता बनाने के लिए सहयोगी देशों से एंटी शिप वेपन की भी मांग की है।
जेलेंस्की ने कहा है कि अक्टूबर से शुरू होने वाले पतझड़ के मौसम तक यूक्रेन के पास साढ़े सात करोड़ टन गेहूं का भंडार हो जाएगा। इस गेहूं को निर्यात न किया गया तो कई देशों में रोटी के लाले पड़ जाएंगे और गेहूं का अंतरराष्ट्रीय मूल्य बढ़ जाएगा, जबकि यूक्रेन में भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उसके सड़ने का खतरा पैदा हो जाएगा। युद्ध में रूसी हमलों के चलते यूक्रेन की भंडारण व्यवस्था प्रभावित हुई है। विदित हो कि यूक्रेन गेहूं के बड़ा निर्यातक है।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हाल के दिनों में ब्रिटेन और तुर्की के नेताओं से बात करके काला सागर में यूक्रेन के मालवाही जहाजों के आवागमन में सहयोग मांगा है। कहा है कि दोनों देशों के युद्धपोत यूक्रेनी जहाजों को अपनी सुरक्षा में काला सागर पार कराएं। यूक्रेन के बंदरगाहों, काला सागर और अजोव सागर पर पिछले तीन महीनों से रूसी सेना का कब्जा है। इसके चलते वहां पर मालवाही जहाजों का आवागमन ठप है। लेकिन रूस मालवाही जहाजों को रोकने से इन्कार कर रहा है। जेलेंस्की रूस के इसी बयान को आधार बनाकर समुद्री व्यापार शुरू करने की कोशिश में हैैं, लेकिन इससे काला सागर में भी टकराव शुरू करने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
यूक्रेन के डोनबास इलाके के सबसे बड़े शहर सीविरोडोनेस्क में लड़ाई अब सड़कों पर लड़ी जा रही है। एक समय 80 प्रतिशत शहर पर कब्जा कर चुकी रूसी सेना को बीते 48 घंटों में पीछे हटना पड़ा है लेकिन अभी भी आधे शहर पर उसका कब्जा है। यूक्रेन की सेना बढ़े हौसले के साथ मैदान में है लेकिन लड़ाई के चलते शहर की दुर्दशा हो गई है। बमबारी और गोलाबारी से श्ाहर की ज्यादातर इमारतें बर्बाद हो गई हैैं। बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सीविरोडोनेस्क के नजदीक लिसिचांस्क में सैनिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आप निसंदेह जीतने के काबिल हैैं। जीत ही इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है लेकिन किसी भी कीमत पर नहीं। सैनिक अपनी जान की रक्षा करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करें।
यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेस्क प्रांत में 43 धार्मिक इमारतों को अपने हमलों से बर्बाद कर दिया है। बर्बाद की गई ज्यादातर इमारतें यूक्रेनियन आर्थोडाक्स चर्च की हैैं जो मास्को पैट्रीआर्चेट से संबंधित है। हाल ही में 17 वीं सदी की एक धार्मिक इमारत और उससे जुड़े चर्च पर हमला हुआ था, इससे उसमें आग लग गई थी। युद्ध के दौरान जो धार्मिक इमारतें बर्बाद हुई हैैं उनमें कुछ को संरक्षित स्मारक का दर्जा भी प्राप्त था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...