Google Analytics Meta Pixel सुपेबेड़ा में किडनी से एक और मौत, 79 वें मरीज की गई जान - Ekhabri.com

सुपेबेड़ा में किडनी से एक और मौत, 79 वें मरीज की गई जान

-शिक्षक तुकाराम का रायपुर एम्स में चल रहा था ईलाज

रायपुर। गरियाबंद के किडनी रोग से प्रभावित सुपेबेड़ा गांव के एक और मरीज ने दम तोड़ दिया है। 54 साल के शिक्षक तुकाराम क्षेत्रपाल ने बीती रात बीती रात अंतिम सांस ली। उनको पेरीटोनियल डायलिसिस के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। तुकाराम की इस मौत को मिलाकर सुपेबेड़ा में किडनी की गंभीर बीमारी से मरने वालों की संख्या अब 79 हो गई है। ग्रामीणों ने बताया, सुपेबेड़ा के पास ही तिरलीगुड़ा के स्कूल में पदस्थ तुकाराम क्षेत्रपाल को किडनी की बीमारी का पता 2017 में चला। तबसे इलाज जारी था। इसके बावजूद उनकी तबीयत बिगड़ती ही गई। पिछले महीने उनकी स्थिति गंभीर हो गई। उन्हें एम्स ले जाया गया, वहां से पता चला कि उनके खून में यूरिया की मात्रा दो गुना और क्रिटिनीन की मात्रा 9 गुना बढ़ गई है। करीब 15 दिन पहले उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां उनका पेरीटोनियल डायलिसिस किया जा रहा था। बीती रात 9 बजे के करीब एम्स में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। तुकाराम के परिवार में पत्नी और बेटा हैं। हाल ही में उन्होंने बेटे की शादी की थी। करीब दो महीने पहले सुपेबेड़ा के ही 47 वर्षीय पुरंदर आडिल की मौत हुई थी। उन्हें भी रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने उन्हें रेफर कर दिया तो परिजन उन्हें घर लाए जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। गांव के त्रिलोचन सोनवानी का कहना है, पिछले कुछ सालों से शायद ही कोई महीना बचता हो जिसमें उनके गांव के किसी न किसी व्यक्ति की किडनी के रोग से मौत न हुई हो। ग्रामीणों का कहना है, ऐसी स्थिति में वे लोग काफी डरे हुए हैं।
-गांव में अभी 32 लोग गंभीर रूप से बीमार
त्रिलोचन के मुताबिक गांव में किडनी रोग के लक्षणों वाले सैकड़ो लोग हैं। 32 ऐसे मरीज हैं, जिनमें बीमारी कंफर्म हो चुकी है। उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों से चल रहा है। कई परिवारों की आर्थिक स्थिति भी बीमारी की वजह से बेहद खराब होती जा रही है। ऐसे में गांव में लोग निराश हो गए हैं।
सुरक्षित पानी की मांग बार-बार उठा रहे हैं ग्रामीण
सुपेबेड़ा के ग्रामीणों का कहना है, तमाम डॉक्टर और वैज्ञानिक यही कह रहे हैं कि यहां के पानी में खराबी है। इसी की वजह से गांव के लोग किडनी की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सरकार से बार-बार मांग की जा रही है कि तेल नदी का पानी साफ कर उन्हें पेयजल के लिए मुहैया कराया जाए लेकिन उसपर कुछ हो नहीं रहा है। गांव के त्रिलोचन सोनवानी ने कहा, हर स्तर पर इसकी मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन सरकार इसमें देरी कर रही है। इस देरी की वजह से गांव के लोगों का जीवन में संकट में है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *