Google Analytics Meta Pixel बंदर नहीं ये जीव है हमारा पूर्वज! वैज्ञानिकों ने किया हैरान करने वाला खुलासा - Ekhabri.com

बंदर नहीं ये जीव है हमारा पूर्वज! वैज्ञानिकों ने किया हैरान करने वाला खुलासा

वैज्ञानिकों ने 100 साल से भी पहले एक अनोखे जीवाश्म खोजा था। बिना दांत वाली ईल जैसे एक जीव का यह अवशेष था। इसका कंकाल कार्टिलाजिनस था जिसे वैज्ञानिकों ने पैलियोस्पोंडिलस गुन्नी नाम दिया है। अब वैज्ञानिकों ने 130 सालों बाद हाई-रिज़ॉल्यूशन इमेजिंग का इस्तेमाल किया जिसके बाद उन्होंने बताया है कि इंसानों के सबसे पुराने पूर्वजों में से यह रहस्यमयी मछली एक हो सकती है। इस नए रिसर्च को नेच जर्नल में प्रकाशित किया गया है। टोक्यो यूनिवर्सिटी में जीवाश्म विज्ञानी और शोध के लेखक तत्सुया हिरासावा ने बताया है कि अब तक यह मछली क्यों रहस्य है? उन्होंने बताया कि इसकी दो वजहे हैं। पहला यह कि बिल्कुल छोटी है जो सिर्फ 2.4 इंच की है। दूसरी वजह यह है कि इस जीवाश्म ने अपने आप को बहुत ज्यादा सिकोड़ लिया है। वैज्ञानिकों को इस रिसर्च से पहले यह जानकारी थी कि पैलियोस्पोंडिलस मध्य देवोनियन युग में मिलती थी। करीब 39.8 से 38.5 करोड़ साल पहले मध्य देवोनियन युग था। इस मछली में हाथ पैर नहीं थे, लेकिन अच्छी तरह विकसित पंख थे। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसके दांत भी नहीं थे। तो वहीं उस समय अधिकतर कशेरुकियों में दांत होते थे। शोधकर्ताओं ने साल 2004 में अमेरिकन साइंटिस्ट जर्नल में बताया था कि पैलियोस्पोंडिलस एक प्राचीन लंगफिश थी। जूलॉजिकल लेटर्स जर्नल में साल 2016 में एक शोध प्रकाशित किया गया था जिसके मुताबिक, यह फिश हैगफिश की रिश्तेदार थी। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी की एक टीम ने एक साल बीते जाने के बाद बताया कि यह आधुनिक शार्क की जैसी एक कार्टिलाजिनस मछली थी। कैनबरा में ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी में मैटीरियल्स फिजिक्स में रिसर्चर और शोध की सह लेखक यूजी (डेज़ी) हू ने बताया कि पहली बार इस मछली को 1890 में खोजा गया था। इस खोज के बाद वैज्ञानिक हैरत में पड़ गए थे। अभी इस जीव का असली पहचान किसी को पता नहीं थी। नई तकनीक की वजह से हाल ही रहस्य से पर्दा उठा है। हिरासावा और हू ने रिजोल्यूशन वाली डिजिटल इमेज निकालने के लिए माइक्रो-कंप्यूटेड टोमोग्राफी स्कैनिंग तकनीक की मदद ली जिससे सबसे सही डेटा इक_ा हो सके। स्कैन के बाद कई हैरान करने वाली जानकारियां सामने आई हैं। इसके आंतरिक कान में आजकल की मछलियों, पक्षियों और स्तनधारियों की तरह कई सेमीसर्कुलर बने हुए थे। शोधकर्ताओं ने क्रेनियल फीचर भी देखे। इसकी वजह से पैलियोस्पोंडिलस को टेट्रापोडोमोर्फ्स ग्रुप में शामिल किया गया था। इस ग्रप में चार-पैरों वाले जीवों और उनके जैसे जीवों को रखा जाता था। इन खास चीजों से जानकारियां मिलती हैं कि पैलियोस्पोंडिलस सिर्फ सामान्य टेट्रापोडोमॉर्फ नहीं हो सकती है। हो सकता है कि यह सभी टेट्रापोड्स का पूर्वज हो। अभी कुछ सवाल हैं, लेकिन इस मछली के रहस्य से पर्दा उठ चुका है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनेगा, पुरेंद्र मिश्रा 

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *