अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंक के सफाए का अभियान तेज कर दिया है। घाटी में 24 घंटों के दौरान तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में सात आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। इनमें चार आतंकी पाकिस्तानी थे। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद भी बरामद किया है। मारे गए आतंकियों में आइईडी धमाके से सैन्य वाहन को उड़ाने वाला शौकत अहमद शेख भी शामिल है। इस धमाके में सैन्यकर्मी बलिदान हुआ था। बता दें कि रविवार से कश्मीर के कुपवाड़ा, कुलगाम और पुलवामा में तीन मुठभेड़ चल रही थीं। कुपवाड़ा और कुलगाम मुठभेड़ में दो-दो आतंकी रविवार को ही मार गिराए गए थे। जबकि पुलवामा और कुपवाड़ा में तीन आतंकी सोमवार को मारे गए हैं। वहीं, कुलगाम में अभियान अब भी जारी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा जिले के चटपोरा में रविवार आधी रात के करीब सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ सोमवार तड़के समाप्त हुई है। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया है। वहीं, रविवार सुबह कुपवाड़ा के लोलाब में छिपे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाश्ाी अभियान चलाया था। श्ाोपियां के सीडू में सैन्य वाहन पर धमाका करने वाले शौकत अहमद शेख से पूछताछ के आधार पर इस आतंकी ठिकाने की जानकारी मिली थी। उसे पुलिस ने उसके दो साथियों संग पकड़ा था। शौकत अहमद को ठिकाने की निशानदेही के लिए सुरक्षाबल साथ लेकर गए थे।
रविवार तड़के ही सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा के लोलाब क्षेत्र को घेर लिया था। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करते हुए वहां से भागने का प्रयास किया। जवानों ने जवाबी कार्रवाई कर उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया। दो आतंकी कल ही ढेर हो गए थे। शौकत ने भी मौका देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन वह क्रास फायरिग में मारा गया। सोमवार तड़के तक चली मुठभेड़ में शौकत और तीन पाकिस्तानी आतंकियों समेत चार आतंकी मार गिराए गए। सभी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।
वहीं, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में रविवार को हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिए थे। उनमें एक पंथा चौक श्रीनगर का हारिस भी शामिल है। पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर विजय कुमार ने घाटी में बीते 24 घंटों के दौरान तीन मुठभेड़ों में सात आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की। इनमें चार पाकिस्तानी आतंकी हैं। उनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। उनके दो से तीन साथी और इसी इलाके में छिपे हो सकते हैं और तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...
By User 6 /
May 1, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...