Google Analytics Meta Pixel शिवसेना के प्रतिबद्ध नेता शिंदे इसलिए हुए बागी - Ekhabri.com

शिवसेना के प्रतिबद्ध नेता शिंदे इसलिए हुए बागी

शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ न सिर्फ स्वयं बल्कि दो दर्जन से ज्यादा विधायकों को लेकर ताल ठोंकते दिख रहे एकनाथ शिंदे को अब भले ही शिवसेना विधायक दल के नेता पद से हटा दिया गया है, लेकिन पिछले एक दशक से वह शिवसेना में एक मजबूत शख्सियत के रूप में जाने जाते रहे हैं। कभी रिक्शाचालक रहे शिंदे के करीबियों का कहना है कि शिवसेना में उनकी लोकप्रियता के साथ-साथ भाजपा नेताओं की निकटता की वजह से उन्हें खतरा भी माना जाता रहा है। यही वजह है कि शिवसेना के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पार्टी के नीतिगत मामलों से अलग कर दिया था, लेकिन उनके संसाधनों का इस्तेमाल करता रहा। वह कुछ लोगों द्वारा अपने विभाग के कामकाज में हस्तक्षेप की शिकायत भी कर रहे थे। 10 जून को राज्यसभा और 20 जून को विधान परिषद के चुनावों में भी शिंदे को शिवसेना नेतृत्व ने रणनीतिक विचार-विमर्श और उसके क्रियान्वयन से अलग रखा। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। व्यथित शिंदे विधायकों को इकट्ठा करने से पहले करीब दो घंटे तक कार में बैठे रहे। इन विधायकों में से अधिकांश विधायक उनके साथ सूरत गए हैं।
2004 से अब तक लगातार चार बार विधायक चुने जा चुके एकनाथ शिंदे मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे के सबसे बड़े एवं शिवसेना के प्रतिबद्ध नेता माने जाते हैं। उन्हें कभी ठाणे के शिवसेना प्रमुख रहे आनंद दिघे का शिष्य माना जाता है। यह भी माना जाता है कि वह ठाणे में लोगों से अपने बेहतर संपर्क और जनसेवा के कारण ही जीतकर आते हैं। उनकी ताकत को देखते हुए ही शिवसेना ने 2014 में उन्हें नेता विरोधी दल बनाया था। तब शिवसेना ने भाजपा से अलग होकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। बाद में शिवसेना के भी फड़नवीस सरकार में शामिल हो जाने के बाद शिंदे को सार्वजनिक निर्माण विभाग जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनके पुत्र श्रीकांत शिंदे को शिवसेना ने कल्याण से लोकसभा का टिकट भी दिया, जो फिलहाल सांसद हैैं।
2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान शिंदे को उम्मीद थी कि ठाकरे परिवार दिवंगत बालासाहब ठाकरे की परंपरा का निर्वाह करते हुए स्वयं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं बनेगा। लेकिन, पहले आदित्य ठाकरे के खुद विधानसभा चुनाव लड़ जाने और फिर उद्धव ठाकरे द्वारा कांग्रेस-राकांपा जैसी धुर विरोधी विचारधारा वाली पार्टियों से हाथ मिलाकर खुद मुख्यमंत्री बन जाने से शिंदे को शिवसेना में अपना भविष्य अंधकारमय नजर आने लगा है। उनकी बगावत का एक और बड़ा कारण शिवसेना का हिंदुत्व के एजेंडे से भटकना भी माना जा रहा है। उनके राजनीतिक गुरु आनंद दिघे प्रखर हिंदूवादी नेता रहे हैं। जबकि शिवसेना की आज की सहयोगी और मार्गदर्शक पार्टी राकांपा का ठाणे में रिकार्ड हिंदू विरोधी ही रहा है। ठाणे में उसके नेता जीतेंद्र आह्वाड गुजरात में एक एनकाउंटर में मारी गई इशरत जहां के साथ खड़े दिखते रहे हैं। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा इशरत को अपना कार्यकर्ता बता चुका है। इसलिए ठाणे में जीतेंद्र आह्वाड के कंधे से कंधा मिलाकर चलना एकनाथ शिंदे के लिए संभव नहीं हो पाना भी उनकी बगावत का एक कारण माना जा रहा है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *