मेष राशि : आज के दिन आपका मन कुछ परेशान रहेगा,क्योंकि संतान को कुछ पीड़ा हो सकती है,जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपका सांसारिक दृष्टिकोण कुछ बदल सकता है। आज आप सावधानीपूर्वक वही कार्य करें जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े। आपको आज किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है,जहां आपको उच्च पद प्राप्त होगा। यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा किया,तो वह उन्हें समझेंगे और आपको उनका हल भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो आपको परेशान करेगी।
वृष राशि : आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कुछ नए सहयोगी भी मिल सकते हैं, जिनसे उन्हें कुछ नई नई तकनीक भी प्राप्त होंगी। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा। आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती दिख रही है और आपकी किसी संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और वह परीक्षा में भी सफलता हासिल करेंगे। धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा और आप किसी कारण चिंताग्रस्त रहेंगे। परिवार में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न होगी,जिसमें आपको धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा हो सकते हैं। यदि कोई समस्या आ रही थी,तो आप उसे किसी परिजन की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। संतान द्वारा आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिलेगा। आप माता पिता के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।
कर्क राशि : आज का दिन आपके उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप संतान को विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेज सकते हैं,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप अपने सभी खर्चे पूरे कर पाएंगे। बहुत समय से यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ था तो आज वह पूरा हो सकता है। आप अपना कुछ समय परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी तो वह दूर होगी और पारिवारिक माहौल उत्सव जैसा रहेगा।
सिंह राशि : आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और हर किसी काम को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे और यदि आपको किसी दूसरे की मदद करने का मौका मिलेगा,तो उसमें भी आप पूरे तरीके से जुट जाएंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आप परिवर्तन करना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में अपने निकटतम सहयोगी व वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा तभी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा क्योंकि आपको किसी नई वस्तु की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचना होगा,नहीं तो वह गलत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा,तभी आप मन मुताबिक लाभ कमा पाएंगे। किसी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं और माताजी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा जिसके समय पर पूरा न होने के कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे कड़वा बोल सकता है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और मित्रों की सलाह से आपको कोई भी बनता हुआ काम भी पूरा हो सकता है। आपको किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय को करने से पहले उसके वैज्ञानिक पहलुओं को अच्छी तरह से जांचना होगा,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपका कोई अपना आज आपको धोखा दे सकता है और समय पर मदद ना मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन भाइयों से आपको हर संभव मदद प्राप्त होगी। प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी से रुष्ट नजर आएंगे।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आप मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और आपका कोई कानूनी कार्य भी पूरा हो सकता है और उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। यदि आपको किसी से सलाह मशवरा करना पड़े,तो किसी विशेषज्ञ से करें,जो आपके लिए बेहतर रहेगा और कार्यक्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। यदि आपके मन में कुछ नए नए आइडिया आए तो आपको उन्हे तुरंत आगे बढ़ाना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। भविष्य में आपको किसी की गई गलती के लिए माफी मांगने पड़ सकती है। आपके आस पड़ोस के लोग आपके लिए लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं,जिनसे आपको सावधान रहना होगा।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी को उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है,जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं को अपने बलबूते पर ही हल निकालने में सफल रहेंगे। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या कर सकते हैं,जिससे आपको सावधान रहना होगा। संतान को कहीं बाहर नौकरी का ऑफर आ सकता है,जिसमें आपको उन्हें नहीं रोकना है। परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ फरमाइश कर सकता है,जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप व्यस्तता के कारण आपने कुछ जरूरी कामों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है,यदि ऐसा किया तो आपके कुछ कार्य बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। छोटे व्यापारी अपने व्यापार को सही तरीके से संभालने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं पर भी विचार विमर्श करेंगे,जिसमें आपको पिताजी से सलाह लेना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी अध्यापकों से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे। करियर में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आप उनका हल खोजने में सफल रहेंगे।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके यश, धन और कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। शत्रु का दमन करके आप प्रबल होने की बात करेंगे। आप किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपको बातों को तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। यदि आपको कोई नशे की लत है,तो आप उसे भी छोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य की भी सुध लेनी होगी,तभी वह पूरे हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपकी मदद करेंगे,जिससे आप अपने कार्य को समय पर पूरा कर देंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े तो आज उसे स्थगित कर दें।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मनोकामना की पूर्ति का दिन रहेगा। आपकी कोई मांगी हुई मन्नत पूरी होगी और सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे,जिससे एक दूसरे के प्रति प्रेम और गहरा होगा। धार्मिक कार्यों का भी आप हिस्सा बनेंगे। घर में आज किसी निर्माण कार्य की योजना बनाई जा सकती है। जीवनसाथी के करियर में तरक्की देकर आपको प्रसन्नता होगी,लेकिन आपको किसी डील के फाइनल ना होने से निराशा होगी
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...









