Google Analytics Meta Pixel श्रीराम मंदिर भूमिपूजन में शामिल होने वाले 200 अतिथियों के नाम पर PMO की मुहर - Ekhabri.com

श्रीराम मंदिर भूमिपूजन में शामिल होने वाले 200 अतिथियों के नाम पर PMO की मुहर

अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्‍य मंदिर निर्माण के लिए जहां भूमिपूजन की तैयारी चल रही है। इसके लिए अतिथियों को आमंत्रण देने और उनका स्‍वागत करने की भी व्‍यवस्‍था की जा रही है। इसी कडी में भूमिपूजन में आमंत्रित करने के लिए 200 अतिथियों की सूची तैयार की गई है। इस सूची को प्रधानमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिल गई है।

सूत्रों के मुताबिक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अतिथियों की सूची को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है। इनमें देश के 50 बड़े साधु संत,  50 नेता और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोग होंगे। इनमें लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और कल्याण सिंह, साध्वी ऋतंभरा और विनय कटियार शामिल होंगे। कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री भी भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।

पांच अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह,  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,  सरसंघचालक मोहन जी भागवत के साथ 50 साधु संत भी शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम में उद्योगपति रतन टाटा,  मुकेश अंबानी,  गौतम अडानी समेत कुछ अन्य उद्योगपति को भी निमंत्रण दिया जाएगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मेहमानों की सूची को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है। इनमें देश के 50 बड़े साधु संत और 50 नेता और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोग हैं। कुछ प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भी भूमि पूजन के कार्यक्रम का निमंत्रण गया है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या यात्रा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर 5 अगस्त को सुबह 11:30 बजे अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में उतरेगा यहां से उनका काफिला आगे के लिए रवाना होगा पीएम मोदी पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे या जन्मभूमि इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। जन्मभूमि के कार्यक्रम को 2 घंटे का रखा गया है। इसमें भूमिपूजन के बाद पीएम मोदी एक घंटे तक जनता को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री के भाषण को दिखाने के लिए अयोध्या के अलग-अलग स्थानों पर स्क्रीन लगाई जाएंगी। इसके अलावा अयोध्या में हर जगह लाउडस्पीकर लगेंगे, जिसके माध्यम से भूमिपूजन के दौरान किए जा रहे मंत्र उच्चारण और प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को सुना जा सकेगा। रात को सरयू घाट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *