Google Analytics Meta Pixel तेजी पर लगा विराम, सेंसेक्स 709 अंक टूटा - Ekhabri.com

तेजी पर लगा विराम, सेंसेक्स 709 अंक टूटा

शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से जारी तेजी बुधवार को गायब हो गई। मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों में बिकवाली के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 709.54 अंक या 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,822.53 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 225.50 अंक या 1.44 प्रतिशत गिरकर 15,413.30 पर आ गया। सेंसेक्स चार्ट में सबसे ज्यादा 5.24 प्रतिशत की गिरावट टाटा स्टील में दर्ज की गई। इसके अलावा विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलाजीज, बजाज फिनसर्व, टाइटन और बजाज फाइनेंस भी गिरकर बंद हुए। केवल चार काउंटर टीसीएस, एचयूएल, पावरग्रिड  और मारुति सुजुकी में बढ़त देखने को मिली।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि जिस तरह डालर मजबूत हो रहा है और यूएस बांड यील्ड से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद जगी है, उससे तो यही लगता है कि भविष्य में भी विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआइआइ) का जोर बिकवाली पर ही रहेगा। एफआइआइ ने मंगलवार को 2,701.21 करोड़ के शेयर बेचे।
रेलिगेयर ब्रोकिंग वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा कि प्रतिभागी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के बुधवार को होने वाले भाषण का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी नजर मानसून की प्रगति, कच्चे तेल की कीमत पर भी है। निकट भविष्य में निवेशक सतर्क रहें, क्योंकि बाजार में अस्थिरता बने रहने की उम्मीद है। उधर, बढ़ती ब्याज दरों और मंदी के जोखिमों से जुड़ी चिंताओं के कारण वैश्विक शेयर बाजार में भी गिरावट का रुख रहा। हांगकांग, सियोल, शंघाई और टोक्यो के बाजार निचले स्तर पर बंद हुए। मध्य सत्र तक यूरोप के बाजार भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
14,500 तक गिर सकता है निफ्टी
एक अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म बीओएफए सिक्योरिटीज ने कहा कि निफ्टी इस साल के अंत तक छह प्रतिशत गिरकर 14,500 के स्तर पर आ जाएगा। कंपनियों की कमाई में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने से निफ्टी के स्टाक दबाव में रहेंगे। इस साल की श्ाुरुआत में ब्रोकरेज फर्म ने अनुमान लगाया था कि साल के अंत तक निफ्टी 19,100 के स्तर पर पहुंच जाएगा। हालांकि बाद यह लक्ष्य संश्ाोधित कर 17,000 कर दिया था। ब्रोकरेज फर्म के विश्लेषकों ने कहा, ‘हम सुधार के बावजूद बाजार को लेकर सतर्क हैं। वैश्विक स्तर पर सख्त मौद्रिक नीति और अमेरिका में मंदी जैसे खतरे दिखाई दे रहे हैं।” इस बीच, बीओएफए ने कहा है कि वर्ष, 2022 के अंत तक अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 81 रुपये तक गिर सकता है। हालांकि विश्लेषकों ने यह भी कहा कि 600 अरब डालर का विदेश्ाी मुद्रा भंडार जोखिम से निपटने में मदद करेगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *