Google Analytics Meta Pixel रूस ने जर्मनी पर किया आर्थिक हमला - Ekhabri.com

रूस ने जर्मनी पर किया आर्थिक हमला

प्राकृतिक गैस की कटौती के रूस के कदम ने महज एक सप्ताह में ही यूरोप के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैैं। विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश जर्मनी ने आपातस्थिति का दूसरा स्तर घोषित कर दिया। इसके चलते गैस के इस्तेमाल में किफायत करने वाले कदम उठाए जाएंगे। स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जल्द ही गैस की राशनिंग भी की जा सकती है। जर्मनी ने रूस पर आर्थिक हमला करने का आरोप लगाया है।
यूरोपीय यूनियन (ईयू) के अंतर्गत आने वाले एक दर्जन देश रूसी गैस कटौती से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैैं। इनमें से दस ने उपभोक्ताओं के लिए चेतावनी जारी कर दी है। जबकि महज सात दिन में ही तीन देश संकट के दौर में पहुंच गए हैैं। यह जानकारी ईयू के पर्यावरण मामलों के प्रमुख फ्रांस टिमरमांस ने दी है। उन्होंने कहा, रूस गैस को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है जबकि रूस ने इससे इन्कार किया है। विदित हो कि रूस रूबल में भुगतान न करने के कारण पोलैैंड, बुल्गारिया, नीदरलैैंड्स, डेनमार्क और फिनलैैंड की गैस आपूर्ति पहले ही बंद कर चुका है।
रूस ने नार्ड स्ट्रीम वन पाइपलाइन के जरिये यूरोप में होने वाली गैस आपूर्ति की मात्रा में पिछले सप्ताह 40 प्रतिशत की कटौती कर दी थी। आपूर्ति की जा रही गैस के दबाव में कमी की भी शिकायतें सामने आई है। इससे गैस के आगे बढ़ने में दिक्कत पेश आ रही है। इसके चलते फ्रांस को गैस मिलने में कठिनाई हो रही है। इटली को बार-बार के अनुरोध के बावजूद रूस से पर्याप्त गैस नहीं मिल पा रही है। जर्मनी, फ्रांस और इटली दुनिया के सर्वाधिक संपन्‍न देशों के समूह जी 7 के सदस्य हैैं। अगर इनकी अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ी तो उसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
रूस के गैस आपूर्ति में कटौती के कदम से यूरोप में गैस की किल्लत पैदा हो गई है, साथ ही गैस की कीमत भी आसमान पर पहुंच गई है। यूरोप में ऊर्जा उत्पादन में गैस का ही मुख्य रूप से इस्तेमाल होता है। जर्मनी के आर्थिक मामलों के मंत्री राबर्ट हेबेक ने कहा है कि हम खुद को अब मूर्ख नहीं बना सकते। पुतिन (रूसी राष्ट्रपति) ने हमारे ऊपर आर्थिक हमला कर दिया है। अब हमें उससे बचाव का रास्ता तलाशना है। हेबेक ने गैस राशनिंग का  विकल्प अपनाए जाने से इन्कार नहीं किया है।
उन्होंने लोगों से गैस के इस्तेमाल में कमी करने की भी अपील की है। हेबेक ने गैस आपूर्ति में कटौती से  अमेरिकी बैैंक लेहमन ब्रदर्स के विफल होने जैसे प्रभाव की आशंका जताई है। इस बैैंक के विफल होने के बाद अमेरिका के कई बैैंक बर्बाद हो गए थे और 2008 में वैश्विक मंदी आ गई थी। जर्मनी की ऊर्जा प्रदाता कंपनी ईआन ने कहा है कि चेतावनी जारी करने से तत्काल कुछ बदलने वाला नहीं है। अब सरकार पर नजर है कि वह बाजार और गैस आपूर्ति को स्थिर व व्यवस्थित रखने के लिए कौन से कदम उठाती है।
यूक्रेन युद्ध के विरोध में अमेरिका के साथ मिलकर यूरोपीय यूनियन ने रूस पर तमाम प्रतिबंध लगाए हैैं। माना जा रहा है कि रूस द्वारा गैस आपूर्ति में की गई कटौती उसी का जवाब है। इससे यूरोप और रूस के बीच तनाव और बढ़ गया है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *