दूरसंचार राज्यमंत्री देवुसिह चौहान ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि इस साल अगस्त में 5जी सेवा की श्ाुरुआत हो जाएगी। गुरुवार को चौहान ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब तक सभी लक्ष्य हासिल किए गए हैं और मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि 5जी सेवा अगस्त में शुरू हो जाएगी। 5जी सेवा में इंटरनेट की स्पीड 4जी सेवा के मुकाबले 10 गुना अधिक मिलेगी।
दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव भी पूर्व में कई बार सार्वजनिक रूप से इस साल 15 अगस्त से 5जी सेवा लांच करने की बात कह चुके हैं। हालांकि स्पेक्ट्रम नीलामी में होने वाली देरी से सितंबर तक 5जी सेवा शुरू होने की बात की जा रही थी। गत 15 जून को कैबिनेट ने 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी को हरी झंडी दी है और जुलाई में 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू हो जाएगी। इस दिश्ाा में चौहान ने गत बुधवार को अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।
देश के चार स्थानों पर 5जी सेवा शुरू करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट भी चल रहा है। इनमें भोपाल शहर, कांडला पोर्ट, बेंगलुरु मेट्रो और दिल्ली एयरपोर्ट शामिल हैं। इन जगहों पर 5जी सेवा के पायलट प्रोजेक्ट के लिए स्पेक्ट्रम भी मुहैया कराए गए हैं। पहले से पायलट प्रोजेक्ट जारी रहने से स्पेक्ट्रम की नीलामी पूरी होते ही 5जी सेवा लांच करना आसान होगा। दूसरी तरफ फोन कंपनियों ने भी 5जी फोन बड़ी संख्या में बनाने का काम शुरू कर दिया है।
कम कीमत वाले 5जी फोन बनाने में जुटी कंपनियां
काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल आखिर तक भारत में सात-आठ करोड़ 5जी स्मार्टफोन बनकर तैयार हो जाएंगे। मोबाइल फोन कंपनियां 10-15 हजार रुपये कीमत वाले 5जी फोन तैयार करने में जुट गए हैं ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता 5जी सेवा का फायदा उठा सकें। अभी 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले काफी कम स्मार्टफोन पर 5जी सेवा देने में समर्थ हैं। मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां 5जी सेवा वाले स्मार्टफोन इसलिए भी अधिक संख्या में बना रही हैं क्योंकि 5जी फोन सेट के चिप वैश्विक बाजार में उपलब्ध है जबकि 4जी चिप की किल्लत अब भी जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...