Google Analytics Meta Pixel मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने फिर की जैक्लिन फर्नांडीज से पूछताछ - Ekhabri.com

मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने फिर की जैक्लिन फर्नांडीज से पूछताछ

अभिनेत्री जैक्लिन फर्नांडीज मनी लांड्रिंग मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए फिर ईडी कार्यालय पहुंचीं। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में केंद्रीय एजेंसी पहले भी अभिनेत्री से पूछताछ कर चुकी है। एजेंसी अप्रैल में प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत जैक्लिन की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है, जिसमें 15 लाख नकद शमिल है।
ईडी इस मामले में अपराध से अर्जित शेष राशि का पता लगा रही है और इसी सिलसिले में अधिकारियों ने जैक्लिन को कार्यालय में उपस्थित होने के लिए नया समन जारी किया था। ईडी ने एक बयान में कहा था, ‘सुकेश चंद्रशेखर ने जैक्लिन को 5.12 करोड़ रुपये से ज्यादा के उपहार दिए हैैं, जिसे उसने फिरौती समेत अन्य अपराधों से अर्जित रकम से खरीदा है। सुकेश ने अपनी सहयोगी पिंकी ईरानी के जरिये ये उपहार जैक्लिन तक पहुंचाए थे। इसके अलावा सुकेश ने अंतरराष्ट्रीय हवाला आपरेटर व मामले के सह आरोपित अवतार सिंह कोछर के जरिये जैक्लिन के निकटतम स्वजन तक 1,72,931 अमेरिकी डालर (करीब 1.3 करोड़ रुपये) व 26,740 आस्ट्रेलियन डालर (करीब 14 लाख) पहुंचाए थे।” एजेंसी की जांच के दौरान पाया गया कि सुकेश ने जैक्लिन के कहने पर एक स्क्रिप्ट राइटर को 15 लाख रुपये का भुगतान किया था, जो एक वेब सीरीज प्रोजेक्ट से जुड़ा था।
वर्ष 2009 में हिंदी सिनेमा में पांव रखने वाली जैक्लिन श्रीलंकाई नागरिक हैं। सुकेश पर हाई प्रोफाइल लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है, जिनमें फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह शामिल हैैं। आरोप है कि उसने खुद को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बताते हुए लोगों से एक साल के भीतर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की। उसने सभी वारदातों को तिहाड़ जेल में रहते हुए अंजाम दिया।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *