रूस के बढ़ते हमलों के मद्देनजर अधिकारियों ने राजधानी कीव की सुरक्षा और मजबूत करने का प्रयास शुरू कर दिया है। नागरिकों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा है कि वह पश्चिम के मित्र देशों से मिले हथियारों की मदद से देश के दक्षिणी हिस्से को रूस के कब्जे से वापस लेने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सैन्य बल में सात लाख जवान हैं। अगर इनमें नेशनल गार्ड, पुलिस, बार्डर गार्ड को जोड़ दें तो यह संख्या 10 लाख है। ये सैनिक रूस के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।
मेयर विटाली क्लिचको के हवाले से शहर प्रशासन की तरफ से जारी बयान के अनुसार, ‘सबसे पहले सामुदायिक संगठनों व क्षेत्रीय प्रशासन के कर्मचारियों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें प्राथमिक उपचार की भी जानकारी दी जाएगी।”
प्रशिक्षण कार्यक्रम में हथियार चलाना, दुश्मन के हमलों का जवाब देना, युद्ध क्षेत्र की दवाओं, इंजीनियरिग व विस्फोटकों को नियंत्रित करने के तरीकों आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगले चरण में इच्छुक जनसामान्य को भी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यूक्रेन का दावा, मारे जा चुके हैं 37,400 रूसी सैनिक
यूक्रेनी सेना के जनरल स्टाफ ने एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि युद्ध की शुरुआत से अब तक करीब 37,400 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेंस्का प्रवदा की रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध में रूस को 1,645 टैैंक, 3,828 सैन्य वाहन, 247 मल्टीपल लांच राकेट सिस्टम, 383 आर्टिलरी प्रणाली, 109 एयर डिफेंस सिस्टम, 217 विमान, 188 हेलीकाप्टर, 676 यूएवी, 155 क्रूज मिसाइल व 15 जहाज आदि भी गंवाने पड़े हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 26, 2026 /
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
June 26, 2026 /
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...