गरियाबंद/बालोद/धमतरी। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में गुरुवार को एक बच्चे सहित 4 लोग पानी में बह गए। इनमें बच्चे सहित 2 लोगों की मौत हो गई। गरियाबंद में जहां 7 दोस्त नहाने के दौरान महानदी में डूब गए। इनमें से 4 को बचा लिया गया है। जबकि एनीकट में फंसे एक युवक को कई घंटों की जद्दोजहद के बाद बचाया गया। अभी तक दो अन्य युवकों को पता नहीं चल सका है। वहीं बालोद में एक बच्चे और धमतरी में भी एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। दोनों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद के राजिम से पितयिबंद एनीकट में नहाने 7 दोस्त पहुंचे थे। तभी पानी का तेज बहाव आया और सातों उसमें डूबने लगे। यह देख आसपास के लोगों ने किसी तरह 4 युवकों को बचाया, लेकिन 3 बह गए। इनमें से एक युवक एनीकट के बीच झाड़ियों में फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। एनीकट में फंसे युवक को निकालने के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया गया और घंटों की मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। वहीं गोताखोरों की मदद से बह गए युवकों की भी तलाश की जा रही है।
बालोद : खेलते-खेलते लापता हो गया था मासूम, मिला शव
अर्जुंदा निवासी लेख राम यादव लव मैरिज के बाद अपनी पत्नी के साथ खरखरा नहर से करीब 50 मीटर दूर झोपड़ी बनाकर रह रहा था। उसका डेढ़ साल का बेटा रोहन बुधवार शाम घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया। इस पर परिजनों और आसपास के लोगों ने काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। गुरुवार को वहां से करीब 3 किमी दूर ग्रामीणों ने बच्चे का शव नहर में देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रोहन की पहचान हुई।
धमतरी : फिर एक युवक बह गया नदी में, शव मिला
दूसरी ओर धमतरी में बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। बुधवार देर रात फिर एक युवक बह गया। बताया जा रहा है कि वासुदेव यादव (22) भूमका नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था। इसी दौरान तेज बहाव में बह गया। उसका शव सुबह मिला है। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक दिन पहले भी बरसाती नाले में एक वृद्ध बह गया था। उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। वह अपने परिवार के साथ नाला पार कर रहा था। इसी दौरान उसमें गिर गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...