Google Analytics Meta Pixel हर घर पौधा लगाने एकजुट रायपुर: हर घर हरियाली वृक्षारोपण महा-अभियान 18 जुलाई से - Ekhabri.com

हर घर पौधा लगाने एकजुट रायपुर: हर घर हरियाली वृक्षारोपण महा-अभियान 18 जुलाई से

 

 उत्साहित बच्चों और युवाओं ने स्कूल-कॉलेज में लगाए पौधे

रायपुर। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में संचालित ह्यहर घर हरियालीह्ण महा-अभियान में सभी आयुवर्ग के नागरिक उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत पूरे जिले के निवासियों से अपने घर में पौधे लगाने एवं उसके संरक्षण भी करने की अपील नागरिकों से की गई है। इस महा-अभियान की शुरूआत 18 जुलाई से हो रही है, जिसमें समस्त संगठन, संस्थाएं, शासकीय, अर्ध्दशासकीय निजी संस्थान अपनी सक्रिय सहभागिता दे रहे हैं। जिले के सभी पंचायत एवं नगरीय निकाय द्वारा रोपण हेतु पौधे नि:शुल्क प्रदान किए जा रहे हैं। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में भी सावन के प्रथम सोमवार से शुरू हो रहे इस कार्यक्रम में शामिल होने स्कूली बच्चे, युवा व आम नागरिक स्व-स्फूर्त जुड़ रहे हैं और अपनी पसंद के नि:शुल्क पौधे नजदीकी जोन कार्यालय एवं शिविरों से प्राप्त कर रोपण हेतु ले जा रहे है। आज नालंदा परिसर, स्वामी आत्मानंद विद्यालय सहित कई संस्थाओं में वृक्षारोपण कर सभी को इस अभियान में शामिल होने का संदेश दिया गया। रायपुर को हरीतिमायुक्त बनाने सांसद सुनील सोनी, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, धनेन्द्र साहू, मती अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मती डोमेश्वरी वर्मा, नगर निगम बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, राज्य सहकारी बैंक समिति के अध्यक्ष पंकज शर्मा, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, उद्यानिकी विभाग के प्रमुख सुरेश चन्नावार सहित सभी जन प्रतिनिधियों ने नागरिकों से पौधे लगाने एवं उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी की अपील की है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर जिले में संचालित इस महा-अभियान में पंचायतों के अलावा रायपुर नगर निगम द्वारा भी बृहद एवं विस्तृत तैयारी की गई है। महापौर एजाज ढेबर के मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्ड में वृक्षारोपण हेतु जोन कार्यालय के माध्यम से नागरिकों को उनके घर तक पौधे पहुंचाकर दिए जाने की व्यवस्था की गई है, इस कार्य में जोन अमले, सफाई मित्रों एवं ग्रीन आर्मी सहित सक्रिय एन.जी.ओ. की सहायता ली जा रही है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 28 प्रजातियों के लगभग 2 लाख पौधे उपलब्ध हैं, जो जोन कार्यालयों के माध्यम से नागरिकों को नि:शुल्क दिए जा रहे है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल, नगर निगम आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. के प्रबंध संचालक मयंक चतुवेर्दी ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों सहित आम नागरिकों से इस अभियान में सम्मिलित होने अपने घर या नजदीकी रिक्त भू-खंड पर पौधा रोपण एवं इसके संवर्धन की अपील की है। इनके अलावा पद्म मदन चौहान, भारती बंधु, फिल्म निमार्ता मनोज वर्मा, ग्रीन आर्मी के संस्थापक अमिताभ दुबे, समाज सेवी सुरेन्द्र बैरागी, मती शुभांगी आप्टे सहित धर्म प्रमुखों व कई बड़ी हस्तियों ने आम नागरिकों से वृक्षारोपण का आग्रह किया है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...