Google Analytics Meta Pixel मप्र नगरीय निकाय चुनाव: हर जगह जीत रही भाजपा: तीन शहरों में कांग्रेस, सिंगरौली में आप आगे - Ekhabri.com

मप्र नगरीय निकाय चुनाव: हर जगह जीत रही भाजपा: तीन शहरों में कांग्रेस, सिंगरौली में आप आगे

इंदौर के 85 वॉर्ड में 40 पर बीजेपी और 18 पर कांग्रेस आगे

 

भोपाल। प्रदेश में 133 नगरीय निकायों के चुनाव परिणामों के नतीजे सामने आने लगे हैं। 11 नगर निगमों में से तीन में कांग्रेस और सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है। यह भाजपा के लिए झटका है, क्योंकि इन सभी नगर निगमों पर उसका ही कब्जा रहा है। खंडवा नगर निगम में शुरुआती बढ़त भाजपा को मिल रही है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी अमृता यादव आगे निकल गई है। वहीं, सतना में महापौर के तीसरे राउंड के बाद भाजपा के योगेश ताम्रकार को 30178 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को 18451 वोट और बीएसपी के सईद अहमद को 12619 वोट मिले हैं। इस तरह भाजपा की बढ़त 11 हजार 727 वोट की हो गई है। उज्जैन में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस के महेश परमार और भाजपा के मुकेश टटवाल में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

राजगढ़ में भाजपा को बड़ी जीत

राजगढ़ नगर पालिका में 15 सीटों में से 12 पर भाजपा और तीन पर कांग्रेस की जीत हुई है। सिंगरौली में अरविंद केजरीवाल की रैली का असर दिख रहा है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल आगे चल रही है। भाजपा के चंद्र प्रताप विश्वकर्मा दूसरे और कांग्रेस केअरविंद सिंह चंदेल तीसरे नंबर पर है। 45 में से 15 वार्डों में आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अन्य जगहों की बात करें तो उज्जैन में भाजपा के मुकेश टटवाल आगे निकल गए हैं। सुबह से ही उज्जैन में कांग्रेस आगे चल रही थी। इसी तरह छिंदवाड़ा में भी भाजपा के अनंत धुर्वे ने बढ़त हासिल कर ली है। अब कांग्रेस सिर्फ ग्वालियर (शोभा सिकरवार), जबलपुर (जगत बहादुर) और बुरहानपुर (शहनाज इस्माइल अंसारी) आगे है। सागर में भाजपा की संगीता तिवारी, भोपाल में मालती राय, इंदौर में पुष्यमित्र भार्गव, सतना में योगेश ताम्रकार आगे चल रहे हैं।

शाजापुर में बन सकता है भाजपा का अध्यक्ष

शाजापुर नगर पालिका के 29 वार्डों के रुझान एवं रिजल्ट को देखते हुए जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। वार्ड क्रमांक 4,11,14,16, 20, 23, 24, 28, 29 में भाजपा जीत चुकी है वही कई वार्डों में आगे चल रही है। पहली बार वार्ड नंबर 27 को जीतकर आम आदमी पार्टी ने खाता खोला है। वार्ड नंबर 8,15,18 में कांग्रेस ने जीत हासिल की, जबकि छह, 10 एवं 17 वार्ड से आगे चल रही है।

Read Also  कोविड-19 की तरह अगले दशक तक आ सकती है घातक महामारी

सीहोर में भाजपा का कब्जा

सीहोर नगर पालिका के कुल 35 वार्ड में से 24 पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है या आगे है। इसी तरह कांग्रेस आठ पर जीत चुकी है या आगे है। अन्य दो वार्डों पर निर्दलीय आगे हैं।

मंदसौर में भाजपा

मंदसौर नगर पालिका की 40 में से 29 सीटों पर भाजपा, आठ पर कांग्रेस और तीन निर्दलीय चुनाव जीत गए हैं। इस तरह भाजपा ने नगर पालिका पर कब्जा मजबूत कर लिया है।

देवास जिले में हर जगह भाजपा

देवास जिले की नगर परिषदों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। करनावद में भाजपा ने नौ, कांग्रेस ने पांच और अन्य ने एक सीट पर जीत हासिल की। वहीं, हाटपिपल्या में भाजपा ने आठ, कांग्रेस ने छह, अन्य ने एक सीट जीती, कन्नौद में भाजपा ने दस, कांग्रेस ने दो और अन्य ने तीन सीटें, सतवास में भाजपा ने सात, कांग्रेस ने छह और अन्य ने दो सीटें जीती, लोहरदा में भाजपा और कांग्रेस ने 7-7 और अन्य ने एक सीट जीती है। कांटाफोड़ में भाजपा ने नौ, कांग्रेस ने पांच और अन्य ने एक सीट जीती। खातेगांव में भाजपा ने सात, कांग्रेस और निर्दलीय ने तीन-तीन सीटों पर जीत हासिल की है। नेमावर में भाजपा ने 13 और अन्य ने दो सीटें हासिल की है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। बागली में भाजपा ने दस, कांग्रेस ने दो और अन्य ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है। मंदसौर नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा ने 29 वार्डों में पार्षदों की सीट पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को आठ और निर्दलीयों को तीन सीट मिली हैं।उज्जैन नगर निगम के महापौर के चुनाव में कांग्रेस के महेश परमार को पांच हजार वोट की बढ़त मिल गई है। छिंदवाड़ा और जबलपुर में भी कांग्रेस प्रत्याशी मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं। वहीं, सतना में भाजपा प्रत्याशी को दो राउंड के बाद सात हजार से अधिक वोट की बढ़त है। खंडवा में भी भाजपा आगे चल रही है।

Read Also  पूर्व प्रेमिका ने बात करने से किया इंकार तो फेंका तेजाब, युवती झुलसी

खातेगांव में भाजपा

खातेगांव में भाजपा को स्पष्ट जीत मिल रही है। 15 में से नौ सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस ने तीन और निर्दलीयों ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है।

बुरहानपुर में भाजपा पिछड़ी

बुरहानपुर में महापौर प्रत्याशी भले ही भाजपा का आगे चल रहा हो, पार्षदों में कांग्रेस आगे निकल गई है। कांग्रेस के आठ प्रत्याशी आगे हैं, जबकि भाजपा का सिर्फ एक प्रत्याशी। इंदौर, ग्वालियर, मंदसौर, खंडवा, बुरहानपुर और सतना में भाजपा के महापौर प्रत्याशी आगे निकल गए हैं। वहीं, छिंदवाड़ा में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विक्रम आहाके डाक मतपत्रों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले 300 वोट आगे चल रहे हैं। वहीं, उज्जैन और जबलपुर में भी कांग्रेस उम्मीदवारों के आगे निकलने की खबरें आ रही हैं।मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले दतिया की बडौनी नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली। वहीं, कोठी नगर परिषद में 15 में से 10 वार्डों में भाजपा, चार पर कांग्रेस और एक पर अन्य ने जीत हासिल की। शाहपुर नगर परिषद की 15 में से 12 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। कांग्रेस तीन पर आगे। बड़ौद नगर परिषद में भाजपा ने आठ, कांग्रेस ने छह और निर्दलीय ने एक वार्ड में जीत हासिल की है।नेमावर मे 13 बीजेपी, 2 निर्दलीय जीतने के रुझान। कांग्रेस का सूपड़ा साफ। कन्नौद में 15 में से 11 पर भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। नगर परिषद बागली में भाजपा के 10, निर्दलीय तीन और कांग्रेस के दो प्रत्याशी जीत रहे हैं।रतलाम में ताल नगर परिषद के 15 पार्षदों के चुनाव परिणाम आए। भाजपा को सिर्फ चार सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को पांच और निर्दलियों को छह सीटों पर जीत मिली है। आलोट में भाजपा को नौ और निर्दलियों को दो सीट पर जीत की सूचना मिल रही है।

ओरछा की तस्वीर साफ

ओरछा नगर परिषद में वार्ड नंबर एक से किशोरी- भाजपा, वार्ड नंबर दो से अनिल यादव- भाजपा, वार्ड नंबर तीन से गीता कुशवाहा -आप, वार्ड नंबर पांच राघवेंद्र सिंह जादौन -कांग्रेस, वार्ड नंबर छह शिशुपाल राजपूत -भाजपा, वार्ड नंबर आठ रामपाल राय -निर्दलीय, वार्ड नंबर नौ कमलेश रजक -निर्दलीय, वार्ड नंबर 10 -रामकुंवर परिहार-कांग्रेस, वार्ड नंबर 11-रविन्द्र रावत -कांग्रेस, वार्ड नंबर 12 -मीरा दामोदर केवट -भाजपा, वार्ड नंबर 13 -सोनू कड़ा -भाजपा, वार्ड नंबर 14 श्यामलाल कुशवाहा – भाजपा और वार्ड नंबर 15 अनिल यादव -निर्दलीय विजयी रहे।

Read Also  देश का पहला स्वदेशी सर्वर 'रुद्र" लांच

उचेहरा में भाजपा:

सतना की उचेहरा नगर पालिका में भाजपा ने 10, कांग्रेस ने दो और निर्दलियों ने दो सीटें जीत ली है। दो सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुए थे।

जैतवारा में तस्वीर साफ

जैतवारा में भाजपा ने छह, कांग्रेस ने पांच और निर्दलियों ने चार सीटों पर कब्जा जमाया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है।

मंदसौर:दो वार्डों में भाजपा, एक में कांग्रेस और दो में निर्दलीय

इंदौर नगर निगम के चुनावों में डाक मतपत्रों की गणना में भाजपा के पुष्पमित्र भार्गव को शुरुआती बढ़त। डाक मतपत्रों के शुरुआती रुझान में पिछड़े कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला।

सतना:

सतना में चार वार्डों- 9, 10, 11 और 12 के रुझान मिले हैं। इसमें भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। चित्रकूट नगर पंचायत से भी शुरुआती नतीजे आ रहे हैं। वार्ड क्रमांक 10 से बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री त्रिपाठी ने कांग्रेस के राजमणि शर्मा को 156 वोट से हराया। वहीं वार्ड क्रमांक 2 से निर्दलीय प्रत्याशी गुलाब गुप्ता ने निर्दलीय अजय तिवारी को 21 वोटों से हराया। वार्ड क्रमांक 3 से निर्दलीय प्रत्याशी आशीष कुमार शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी नीरज शर्मा को 116 वोटों से हराया है। इसी तरह ओरछा में भी भाजपा को बढ़त मिलने की सूचना मिल रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...