दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह ने मुंबई पुलिस के रवैये से आहत होकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर सुशांत के मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल केंद्र सरकार से सिफारिश कर दी है। उधर, मामले कि जांच करने गए पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारेंटिन करने का मामला गरमाता जा रहा है। बिहार और मुंबई पुलिस के बीच तनातनी बढ़ती ही जा रही है। इस संबंध में बीच बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुंबई के अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर दिए हैं। हमारे चार अधिकारी मुंबई में छिप गए हैं, क्योकि मुंबई पुलिस मंशा साफ नहीं है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी बात सुशांत सिंह राजपूत के पिता से हुई। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की। उनकी मांग के आधार पर बिहार सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश करेगी। आज शाम तक सभी कागजी कार्रवाई होगी।
वहीं डीजीपी पांडेय ने कहा, ‘उन्होंने एक आईपीएस अधिकारी को जबरन क्वारंटीन कर दिया। यदि महाराष्ट्र सरकार को अपनी पुलिस पर गर्व है, तो हमें बताएं कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के 50 दिनों के बाद उन्होंने क्या किया है। मुंबई ने हमारे साथ सभी संचार माध्यम बंद कर दिए हैं। यह इस बात का इशारा है कि कुछ गलत है।’
डीजीपी ने आगे कहा, ‘हम जिसे भी भेजेंगे उसे क्वारंटीन कर दिया जाएगा। हमारे अफसर मुंबई में छिप गए हैं। सच कहूं तो अब मुझे भी डर लग रहा है। उनकी मंशा साफ नहीं है, वो हमें काम नहीं करने देंगे। मुंबई में मौजूद अधिकारियों ने फोन बंद कर दिए हैं। अब हम किसी अधिकारी को नहीं भेजेंगे। रिया चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस पर अटूट विश्वास है।’
डीजीपी ने कहा, ‘बिहार पुलिस सूचना के लिए भटक रही है। मैं जाऊंगा तो मुझे भी क्वारंटीन कर दिया जाएगा। एसपी के हाथ में कैदी की तरह मुहर लगा दी। बीएसमी को कल चिट्ठी लिखी थी कि आईपीएस अधिकारी को छोड़ दें।’ उन्होंने पूछा कि रिया चक्रवर्ती हमारे सामने क्यों नहीं आ रही हैं। रिया से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है, उसे बेवजह नहीं फंसाएंगे। दिशा केस की फाइल कैसे डिलीट हो गई। उसका नाम सुनते ही मुंबई पुलिस भड़क जाती है।
पटना के आईजी संजय सिंह ने बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखकर एसपी विनय तिवारी को छोड़ने की अपील की है। वहीं सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि आईपीएस अधिकारी के साथ जो हुआ वो गलत है। पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है। बिहार के डीजीपी खुद वहां के डीजीपी से बात करेंगे।
बता दें कि बांबे उच्च न्यायालय में मंगलवार को सुशांत मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश दिपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली पीठ इसपर सुनवाई करेगी। सुशांत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में कथित रूप ये आत्महत्या कर ली थी। तब से लेकर अब तक मुंबई पुलिस 56 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...