Google Analytics Meta Pixel समय पर खाना नहीं मिलने पर पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी, गिरफ्तार - Ekhabri.com

समय पर खाना नहीं मिलने पर पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी, गिरफ्तार

 

कोरबा । जिले से खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी बीवी की पहले तो हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। बताया गया कि महिला ने समय पर खाना नहीं दिया था, जिसके चलते दोनों के बीच में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या कर दी। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। रुमगढ़ा बस्ती में रवि राजपूत 41 अपनी पत्नी बुधवारा बाई 38 के साथ रहता था। रवि अपना घर चलाने के लिए रोजी मजदूरी करता था। पता चला है कि दोपहर को रवि कहीं से आया था। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी से खाना मांगा था, मगर उसकी पत्नी ने खाना देने में लेट कर दिया। इससे रवि काफी नाराज हो गया और झगड़ा करने लगा। बाद में उसने डंडे से पीट-पीटकर बुधवारा बाई की हत्या कर दी। घटना के बाद उसने शव के घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में छिपा दिया था और घर पर ही रहा था। अगले दिन वह खुद ही थाने पहुंच गया और उसने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं बुधवारा बाई का भाई भी आरोपी के घर पहुंचा था। जब उसे उसकी बहन नहीं मिली थी तो उसने अपने जीजा पर ही अपनी बहन की हत्या करने का शक किया था। पुलिस को भी उसने इस बात की जानकारी दी। ये पता चलने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिर उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तब उसने पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को भी बताया। इसके बाद शव को सेप्टिक टैंक से निकाला गया है।

Read Also  'छठी मैया की बिटिया' की अभिनेत्री सारा खान का खुलासा, 10-15 मिनट में होती हैं देवी तैयार

कई बार हो चुका था विवाद

इस मामले में यह भी पता चला है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। जिसके कारण पत्नी अलग रहने लगी थी, लेकिन 2 महीने से साथ में रह रही थी। इस बीच यह वारदात हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...