Google Analytics Meta Pixel लोगों की बुनियादी समस्याओं को हल करने की दिशा में प्राथमिकता से करें कार्य - Ekhabri.com

लोगों की बुनियादी समस्याओं को हल करने की दिशा में प्राथमिकता से करें कार्य

कलेक्टर कांफ्रेंस में संभागायुक्त  महादेव कावरे ने कहा-
कवर्धा। सबसे पहली प्राथमिकता लोगों की बुनियादी समस्याएं हल करने की हैं। इसके लिए लोगों को कार्यालयों तक न आना पड़े, आपका अमला उन तक पहुंचे और समस्याओं के निराकरण की प्रभावी कार्रवाई हो। दुर्ग संभाग के कलेक्टरों को यह निर्देश संभागायुक्त महादेव कावरे ने दिए। श्री कावरे ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय के स्पष्ट निर्देश हैं कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लोगों को कम समय में उपयोगितापूर्ण सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से शिविर लगाए जाएं। दो वर्ष से अधिक समय के प्रकरणों को हर दिन सुनवाई कर निराकृत किया जाए। जिन प्रकरणों में विलंब हुआ है, उसके कारण भी लिखे जाए ताकि लापरवाही होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जा सके। रेवेन्यू कोर्ट के आदेशों के तय समय-सीमा में अनुपालन सुनिश्चित करें। संभागायुक्त ने लोक सेवा गांरटी के प्रकरणों को भी समय पर हल करने कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या सुनने के लिए फील्ड विजिट ज्यादा से ज्यादा करें। बैठक में दुर्ग कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा, राजनांदगांव कलेक्टर श्री डोमन सिंह, कवर्धा कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, बालोद कलेक्टर श्री गौरव सिंह, बेमेतरा कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला, ओएसडी मोहला मानपुर एस जयवर्धन, खैरागढ़ ओएसडी जगदीश सोनकर मौजूद रहे। संभागायुक्त कार्यालय से उपायुक्त विकास अजय मिश्रा एवं उपायुक्त राजस्व अवधराम टंडन भी बैठक में उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला पंचायत दुर्ग सीईओ अश्विनी देवांगन, राजनांदगांव सीईओ गजेंद्र ठाकुर, कवर्धा सीईओ संदीप अग्रवाल, बालोद सीईओ डा. रेणुका श्रीवास्तव, बेमेतरा सीईओ लीना कमलेश मंडावी मौजूद रहे।

Read Also  दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर खाद्य निरीक्षक निलंबित

खाद की उपलब्धता और फसल बीमा से संबंधित शिकायतों का करें निवारण-

संभागायुक्त ने खाद की स्थिति के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि डीएपी की कमी की स्थिति में इसके वैकल्पिक खाद के उपयोग के संबंध में किसानों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कृषि अधिकारी और उनका अमला खेती किसानी के समय में निरंतर किसानों से मिलकर शासन स्तर से आ रही सूचनाओं से उन्हें अद्यतन करें। साथ ही फसल बीमा से संबंधित जिन किसानों की समस्याएं आई हैं उन्हें प्राथमिकता से निराकृत करें। उन्होंने धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए भी किसानों को प्रेरित करने के संबंध में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। संभागायुक्त ने कहा कि गिरदावरी का कार्य बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसे करने के दौरान विशेष सावधानी रखें और मार्गदर्शन के मुताबिक नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

धान के बदले अन्य फसल की प्रगति पर व्यक्त की गई नाराजगी –

संभागायुक्त ने धान के बदले अन्य फसल योजना की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई, इस हेतु उपस्थित कलेक्टर एवं संयुक्त संचालक कृषि को विशेष कार्य योजना बनाए जाने के निर्देश दिए गए। श्री कावरे ने किसानो को खरीफ 2022-23 हेतु अरहर, उड़द, मूंग के न्यूनतम समर्थन मूल्य में क्रय हेतु जारी दिशा निर्देश अनुसार तत्काल खरीदी के तैयारी करने एवं योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश जारी किए गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...