महंगाई की मार से आप अकेले नहीं, बल्कि केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी परेशान और चिंतित हैं। सफर के दौरान भुट्टे का स्वाद लेना भी महंगाई के चलते उनके लिए फीका रहा। एक भुट्टा की कीमत 15 रुपये सुनकर कुलस्ते न सिर्फ चौंक गए, बल्कि उसे बेच रहे लड़के से हिसाब किताब भी लिया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है।
केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते नागपुर से सिवनी होते हुए मंडला जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे भुट्टा बेचता लड़का दिखा, तो उन्होंने बारिश के सुहाने मौसम में भुट्टे का आनंद लेने के लिए गाड़ी रुकवा दी। समय कम था, इसलिए उस लड़के के पास जितने सिंके हुए भुट्टे थे, उतने ही लेकर आगे बढ़ने का उन्होंने मूड बना लिया। लड़के ने तुरंत में तीन भुट्टा सेंक कर दिया। मंत्री कुलस्ते ने इस पर नमक-नींबू आदि लगाकर कागज में पैक कर देने के लिए कहा और कीमत पूछी। लड़के ने सहजता से 15 रुपये के हिसाब से तीनों की कीमत 45 रुपये क्या बताई, कुलस्ते चौंक गए। वह बोले, इतना महंगा! गांव में तो यह मुफ्त मिलता है। इस पर लड़के ने सफाई भी दी कि हम तो 15 रुपये प्रति के भाव से बेचते हैं और लोग खरीदते भी हैं। जब तक वह लड़का तीनों भुट्टों पर नींबू-नमक आदि लगाकर पैक करता कुलस्ते ने दर्जन और किलो के हिसाब से भुट्टे का हिसाब-किताब भी पूछ लिया। हालांकि, कुलस्ते इस दौरान मुस्कुराते रहे और एक तरह से उस बालक के व्यावसायिक गुण को परखने की कोशिश करते रहे।
भुट्टा बेच रहे लड़के ने भी मंत्री जी की बात सुनकर खरा जवाब दिया। कहा-आपकी गाड़ी देखकर मैंने रेट थोड़े बढ़ा दिया। आखिरकार कुलस्ते ने अपनी जेब से पैसे निकाले और बच्चे को दिए। उन्होंने बच्चे से नाम पूछा तो उसने अपना नाम अरविंद बताया।
फग्गन सिंह कुलस्ते पहली बार 1990 में विधायक बने थे। 1996 में पहली बार मंडला लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनकर अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वे पहली बार राज्यमंत्री बने थे। इसके बाद मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी कुलस्ते को मंत्री बनाया गया था। वे एक बार राज्यसभा सदस्य भी रहे। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। एक बार उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव लड़ने का मन बना लिया था, तब बड़े मुश्किल से वे माने।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...